Bigg Boss 20 Episode 6 Highlights: शनिवार की रात बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के नकाब उतरने का दिन था. सलमान खान पूरे हफ्ते का गुस्सा लेकर स्टेज पर उतरे और सीधा रियलिटी चेक पकड़ा दिया. घर के अंदर ड्यूटी से शुरू हुई लड़ाई 'जाहिल' और शक्ल पर कमेंट्स तक जा पहुंची . टॉक्सिक झगड़े, फनी टास्क और चार कंटेस्टेंट्स पर लटकी बेघर होने की तलवार... छठे एपिसोड ने घरवालों को दिन में ही तारे दिखा दिए.
यंग और कनिका का ईगो क्लैश, कैप्टन बोले- 'स्क्रिप्ट पढ़कर सो जा'
घर के काम को लेकर कैप्टन यंग डीएसए और कनिका मान के बीच फिर से बहस छिड़ गई. यंग ने जब टोकना शुरू किया, तो कनिका ने सीधा एटीट्यूड दिखाते हुए कहा कि मुझे बार-बार ऑर्डर मत दो, रूल्स मुझे पहले से पता हैं. इस पर यंग का पारा चढ़ गया और उन्होंने सीधा सुना दिया, "सोना है तो अपने घर जाकर सो! मुझे मत सिखा, दम है तो बिग बॉस से जाकर बोल. तमीज से बात कर, तू मुझे खाना नहीं दे रही है!" कनिका ने इसे 'चीप डायलॉगबाजी' कहा, तो यंग ने तंज कसते हुए बोल दिया, "तेरे को जो स्क्रिप्ट मिली है, उसे पढ़कर सो जा."
आसिफ और अमन की गंदी लड़ाई, एक-दूसरे को बोला 'जाहिल'
अमन गांधी और आसिफ खान के बीच का झगड़ा एकदम बिलो द बेल्ट चला गया. दोनों ने एक-दूसरे को सरेआम 'जाहिल' बोलकर खूब इंसल्ट की. आसिफ ने जब अमन के लुक्स पर कमेंट करते हुए कहा कि पहले अपना मुंह देख, तो अमन ने आपा खोकर गाली दे दी, "मुंह की बात तो तू मत कर साले!" मामला हाथापाई तक जाता, उससे पहले माही विज ने आकर बीच-बचाव किया. लेकिन अमन का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ और उन्होंने आसिफ को सीधा 'एक्सपायर्ड चाट मसाला' बोल दिया.
सलमान ने की काजी की तारीफ, यंग को मिला डिनर डेट का सरप्राइज
वीकेंड का वार पर सलमान खान ने माहौल थोड़ा चिल्ल किया और काजी तौकीर को घर का असली रॉकस्टार बताया. सलमान ने बाकी घरवालों से काजी का आइकॉनिक 'आई एम अ रॉकस्टार बेबी' स्टेप करवाया. इस फनी टास्क में यंग डीएसए विनर बने और सलमान ने उन्हें काजी के साथ ही कैंडल लाइट डिनर का फनी गिफ्ट दे दिया, जिस पर पूरे घर की हंसी छूट गई.
काजी के स्ट्रगल पर बोले सलमान, दिया बॉबी देओल का रेफरेंस
सलमान ने काजी के 20 साल के करियर के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अरिजीत सिंह के साथ शो जीतने के बाद फेम बहुत जल्दी मिल गया था, लेकिन लाइफ में डाउनफॉल सबका आता है. सलमान ने बॉबी देओल का एग्जाम्पल देते हुए कहा कि जब बुरा वक्त आता है, तो इंसान को 10 गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसके बाद स्टेज पर बॉक्सर मैरी कॉम की एंट्री हुई और सलमान ने उनसे जबरदस्ती गाना भी गवाया.
'कमी बताओ और पानी का स्प्रे झेलो' टास्क में निकला असली गुस्सा
एक्टिविटी एरिया में यंग और काजी को खड़ा करके एक मजेदार टास्क कराया गया, जहाँ घरवालों को दोनों की कमियां बतानी थीं और जिसकी बुराई होती, उसके चेहरे पर पानी का तेज स्प्रे पड़ता. कनिका ने मौका मिलते ही यंग पर भड़ास निकाली और कहा कि यह बंदा चाहता है कि सब इसके इशारों पर नाचें. यह बोलते ही यंग के मुंह पर पानी का तेज स्प्रे पड़ा.
अरशिफा ने बांटे बच्चों वाले टैग्स, घरवालों को किया एक्सपोज
सलमान के कहने पर अरशिफा ने घरवालों का असली चेहरा सामने रखा. अरशिफा ने लव को पेट में बात न पचने वाला और चुगलखोर बताया. काजी को कोई भी अपनी बातों में फंसा लेता है, इसलिए उन्हें 'झुनझुना' थमा दिया. कनिका को अटेंशन और पैंपरिंग पसंद है, तो उन्हें 'सिल्वर स्पून' दिया और आसिफ को बिना ग्रुप के गेम न खेल पाने के लिए 'स्ट्रोलर' का टैग दे दिया.
अमन और उदिति को सलमान का रियलिटी चेक, 4 पर लटकी तलवार
सलमान खान ने अमन गांधी और उदिति को जमकर लताड़ा. सलमान ने सीधा बोला कि हमारी टीम 8 महीने लगाकर 16 लोग चुनती है, लेकिन आप दोनों घर में बिल्कुल बोरिंग और यूजलेस दिख रहे हो. सलमान ने उदिति को घर का 'पत्थर' और रोहेद को एपिसोड से एकदम 'गायब' बता दिया. वहीं इस हफ्ते के एविक्शन के लिए अरशिफा, उदिति, लव और कनिका मान पर डेंजर की घंटी बज चुकी है.
कुल मिलाकर छठा एपिसोड फुल-ऑन ड्रामे और सलमान के रियलिटी चेक से पैक्ड रहा. अब देखना यह है कि संडे को कौन सा कंटेस्टेंट घर से बाहर होता है और प्रोमो में आम्रपाली से भिड़कर रोने वाली अरशिफा के आंसुओं पर सलमान क्या एक्शन लेते हैं.
यहां देखें प्रोमो-
