Salman Khan Bigg Boss 20 Tentative List: टेलीविजन और ओटीटी का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है. सलमान खान की मेजबानी में शुरू होने जा रहे इस लैंडमार्क सीजन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. नए ट्विस्ट्स, तीखी तकरार और भरपूर ड्रामे के वादे के साथ इस बार का घर और मुकाबला दोनों पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है. शो के प्रीमियर से पहले ही घर में दाखिल होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स (टेंटेटिव लिस्ट) को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. आइये जानते हैं, किसकी एंट्री हो सकती है बिग बॉस के घर पर.
स्प्लिट्सविला के विनर कुशल तंवर (गुल्लू) की एंट्री तय
'एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस' (Roadies XX) और 'स्प्लिट्सविला 16' (Splitsvilla X6) के विजेता कुशल तंवर (गुलू) सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगे.
रियलिटी शो में अपने बेहतरीन प्रदर्शन और रणनीति के लिए जाने जाने वाले गुलू इस सीजन के टेंटेटिव लिस्ट में शामिल हैं.
माही विज, गीता बसरा और मैरी कॉम की होगी बिग बॉस घर में एंट्री
'बिग बॉस 20' के घर में एंट्री लेने वाले में टीवी एक्ट्रेस माही विज का नाम भी शामिल है. माही विज ने अपने एक्स पति जय भानुशाली से अलग होने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थी.
खबरी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम के आने की चर्चा जोरों पर हैं. जहां गीता बसरा ग्लैमर का तड़का लगा सकती हैं, वहीं 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम की एंट्री शो को एक मजबूत और नया एंगल दे सकती है.
बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी दिखेंगी बिग बॉस के घर में
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिशफा खान और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी बिग बॉस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो रही हैं. ईशा रखी जहां अपने एक्स पति बादशाह से सेपरेशन को लेकर खबरों में आई थी वहीं अरिशफा खान हमेशा से खबरों में रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 House Reveal: सामने आया नया घर, पहली झलक में ही चौंका देगा डिजाइन
करण वाही और एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह की एंट्री
'बिग बॉस 20' को लेकर खबरें है कि टीवी अभिनेता करण वाही और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के शो में शामिल होने की चर्चा है बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इस सीजन के लिए दोनों को अप्रोच किया था, जिसमें उदिति सिंह का नाम शो के लिए लगभग तय माना जा रहा है, जबकि करण वाही से बातचीत जारी रहने की खबरें सामने आई हैं.
दोनों ने कुछ साल पहले एक-दूसरे को डेट किया था और 2022 में अलग हो गए थे. ऐसे में अगर यह पूर्व जोड़ी एक साथ बिग बॉस के घर में प्रवेश करती है, तो दर्शकों को शो में काफी दिलचस्प ड्रामा देखने को मिल सकते हैं .
बिग बॉस के घर में भोजपुरी स्टार आम्रपाली की होगी एंट्री, कनिका मान और काजी तौकीर का भी नाम शामिल
सलमान खान के बिग बॉस के घर में एंट्री को लेकर आम्रपाली दुबे, कनिका मान और काजी तौकीर के नाम की चर्चा हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 'फेम गुरुकुल' के विजेता और गायक काजी तौकीर तथा 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' और 'खतरों के खिलाड़ी' फेम टीवी अभिनेत्री कनिका मान के नाम इस सीजन के लिए कन्फर्म बताए जा रहे हैं. वहीं, भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के भी शो में प्रतियोगी के रूप में शामिल होने की मजबूत खबरें सामने आई हैं.
