टीवी एक्ट्रेस Smriti khanna ने दिया बेटी को जन्म, बताया Lockdown में पति संग ऐसे पहुंची अस्पताल

Smriti khanna ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है.

टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना (Smriti khanna) और गौतम गुप्ता (Gautam Gupta) के घर एक नन्हीं परी आ गई है. ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ फेम स्मृति खन्ना ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है.

Also Read: Aamir Khan की बेटी इरा ने इस वजह से ब्वॉयफ्रेंड संग तोड़ा रिलेशन!

स्मृति खन्ना ने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है. इस क्यूट फोटो में स्मृति ने बेटी को गोद में पकड़ा हुआ है. स्मृति के साथ उनके पति भी बैठ हुए हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्मृति खन्ना ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘हमारी राजकुमारी आ चुकी है. वहीं, स्मृति और गौतम पैरंट्स बनकर काफी खुश हैं और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. राधिका मदन से लेकर रुसलान मुमताज, किश्वर मर्चेंट और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा तक ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में स्मृति के पति ने बताया कि बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं. वे सुरक्षित अस्पताल पहुंच गये थे. उन्होंने ये भी कहा कि हम जुहू (मुंबई) में रहते हैं और हॉस्पिटल खार में है. लॉकडाउन के बीच हमने अकेले ही अस्पताल जाने का फैसला लिया और हम दोनों सुरक्षित वहां पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सब कुछ अच्छे से हो गया, इस बात की बेहद खुशी है.

वहीं, स्मृति खन्ना ने पिछले दिनों अपने बेबी बंप वाली तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर थी. कुछ दिनों पहले ही स्मृति खन्ना की गोद भराई की रस्म की गई थी, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं.

बता दें कि गौतम गुप्ता और स्मृति खन्ना को टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में साथ काम करते-करते प्यार हुआ था. इसके बाद उन्होंने 2017 में शादी कर ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >