टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति और ससुरालवालों पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, FIR दर्ज

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक और ससुरालवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में अदिति ने पति, सास और ननद पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अदिति शर्मा ने अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक और ससुरालवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में अदिति ने पति, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज, चरित्र पर शक करने और स्त्रीधन का गलत इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नवंबर 2024 में की थी शादी

शिकायत के मुताबिक, अदिति और अभिनीत की मुलाकात जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों सितंबर 2024 से गोरेगांव स्थित एक फ्लैट में साथ रहने लगे. परिवार की सहमति के बाद 12 नवंबर 2024 को दोनों ने शादी कर ली.

अदिति का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया. छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होने लगे और खासतौर पर उनके कपड़ों को लेकर विवाद किया जाता था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति घर के खर्च में सहयोग करने के बजाय अक्सर उनसे पैसे लेते थे.

अदिति के पति मोबाइल चेक करते थे

FIR के अनुसार, 1 जनवरी 2025 को कॉफी को लेकर हुए विवाद के बाद हालात और बिगड़ गए. अदिति का कहना है कि इसके बाद पति उन पर शक करने लगे, उनके चरित्र पर सवाल उठाए, मोबाइल फोन की जांच करते रहे और बाद में अलग कमरे में सोने लगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने माता-पिता से बात करने तक से रोका जाता था.

अभिनेत्री ने शिकायत में यह भी कहा है कि उनकी सास ने शादी के गहने, जिनमें सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल थीं, अपने पास रख लिए और कई बार मांगने के बावजूद उन्हें वापस नहीं किया. अदिति का आरोप है कि सास और ननद हर विवाद में पति का पक्ष लेती थीं और उन्हें लगातार प्रताड़ित करती रहीं.

फिलहाल गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में पति या ससुराल पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: घायल हुईं रश्मिका मंदाना, 6 हफ्तों तक फिल्मों की शूटिंग से रहेंगी दूर, बोली- पहले से बेहतर हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >