तुनिशा शर्मा की मौत की खबर सुनकर बेस्ट फ्रेंड Kanwar Dhillon का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- मैं अभी…

तुनिशा शर्मा की मौत से उनके बेस्ट फ्रेंड कंवर ढिल्लों को गहरा सदमा लगा है. तुनिशा और कंवर काफी अच्छे दोस्त थे. कंवर का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है.

तुनिशा शर्मा की मौत से उनके फैंस काफी सदमे में है. एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर टीवी टीवी इंडस्ट्री को चौंका दिया. तुनिशा काफी खुशमिजाज लड़की थी, ऐसे में सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाना, किसी को समझ नहीं आ रहा. एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी को-स्टार रह चुकी सिमरन बुद्ध रूप ने बताया कि वो एंग्जायटी, डिप्रेशन से जूझ रही थी. वहीं, उनके बेस्ट फ्रेंड और टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों का रो-रोकर बुरा हाल है.

तुनिशा के दोस्त कंवर का बुरा हाल

तुनिशा शर्मा और टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों काफी अच्छे दोस्त थे. तुनिशा और उनकी दोस्ती काफी गहरी थी. एक्ट्रेस की मौत की खबर जानकर सबसे पहले हॉस्पिटल पहुंचने वाले कंवर ही थे. एक्ट्रेस की मौत सुनकर वो फूट-फूटकर रोने लगे. ईटाइम्स टीवी ने कंवर से संपर्क किया, तो वह फूट-फूट कर रोने लगे. उस समय वो अपनी दोस्त के शव के सामने खड़े थे. इस बारे में उन्होंने बात करने से मना कर दिया. सिर्फ इतना कहा कि, “मैं अभी बात नहीं कर सकता, कृपया मुझे माफ करें.”

कंवर मेरे सबसे अच्छे दोस्त है…

साल 2021 में तुनिशा शर्मा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कंवर के बारे में बताया था. एक्ट्रेस ने कहा था, “कंवर मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं. जब भी मुझे उनकी आवश्यकता होती है, वह वहां होते हैं. वह पहले व्यक्ति थे जिनसे मैंने अपने डिप्रेशन के बारे में बात की थी.” ‘इंटरनेट वाला लव’ की शूटिंग के दौरा���, और उन्होंने मुझे जज नहीं किया. उनका परिवार मुंबई में मेरे अपने परिवार की तरह है. कोई भी जो आपके बुरे समय में आपके साथ खड़ा है, उसे महत्व दिया जाना चाहिए और उसके लिए क़ीमती होना चाहिए, क्योंकि आज आपको शायद ही सच्चे रिश्ते मिलते हैं.

Also Read: Tunisha Sharma: डिप्रेशन से जूझ रही थी तुनिशा शर्मा? एक्ट्रेस की दोस्त ने किया बड़ा खुलासा,जानिए क्या कहा
तुनिशा की मां ने कही ये बात

इस मामले में तुनिशा की मां ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. डीसीपी चंद्रकांत जाधव ने मीडिया से बात की और मामले पर जानकारी साझा की. अभी तक पुलिस सेट पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. तुनिषा की मां ने अपनी बेटी की मौत के लिए शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया है. कहा तो यह भी जा रहा है कि वे रिलेशनशिप में थे. उन्होंने कहा कि उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कल आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >