Tum Dena Saath Mera: अपराजिता ने तोड़ा सालों का रिश्ता, परिवार के सामने लाया ललित का सच

Tum Dena Saath Mera: ‘तुम देना साथ मेरा’ के नए एपिसोड में अपराजिता ने ललित से अपना रिश्ता खत्म कर दिया. परिवार वाले उसके फैसले पर उसका साथ देते हैं.

Tum Dena Saath Mera: शो ‘तुम देना साथ मेरा’ एपिसोड की शुरुआत में अपराजिता सभी के सामने ललित को रोकती है और अपना मंगलसूत्र उतार देती है. वह कहती है कि यह मंगलसूत्र अब उसके लिए प्यार का प्रतीक नहीं, बल्कि एक ऐसी जंजीर बन चुका है जिसने उसकी आजादी, सम्मान और खुशियां छीन ली हैं. अपराजिता कहती है कि उसने ललित के साथ घर नहीं, बल्कि एक कैदखाने जैसी जिंदगी बिताई है. अब वह खुद को उस रिश्ते से आजाद करना चाहती है. यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं.

परिवार के सामने आया घरेलू हिंसा का सच

अपराजिता भावुक होते हुए बताती है कि पिछले चार सालों से ललित उसके साथ गलत व्यवहार कर रहा था. वह परिवार को यह भी बताती है कि ललित ने उसके नाम पर कर्ज लिया था, जिसकी वजह से उसे लोगों की बातें और अपमान झेलना पड़ा. अपराजिता कहती है कि शादी के बाद उसने अपने रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन बदले में उसे सिर्फ दर्द मिला. दूसरी तरफ ललित खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करता है. वह दावा करता है कि उसने जो कुछ भी किया, वह परिवार की खुशियों के लिए किया था.

परिवार बना अपराजिता की ताकत

जब ललित जबरदस्ती अपराजिता को अपने साथ ले जाने की कोशिश करता है, तब मालती और परिवार के अन्य सदस्य उसका विरोध करते हैं. अविनाश भी ललित को चेतावनी देता है कि वह अपराजिता से दूर रहे. ललित समाज का हवाला देते हुए कहता है कि तलाकशुदा महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता, लेकिन अपराजिता उसका जवाब देते हुए कहती है कि समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है. रामगोपाल अपनी बेटी को भरोसा दिलाते हैं कि वह हमेशा उसके साथ रहेंगे. मालती भी साफ कर देती हैं कि उनकी बेटी किसी पर बोझ नहीं है और उसे सम्मान के साथ जीने का पूरा हक है.

यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: प्रेम ने राही के सामने रखा अल्टीमेटम, फिर हुआ बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >