Tum Dena Saath Mera: सीरियल ‘हमारी अधूरी कहानी’ में रक्षित और अपराजिता के रिश्ते ने नया मोड़ ले लिया. एपिसोड की शुरुआत में रक्षित, अपराजिता के बारे में सोचते हुए नजर आता है. वह अपने मन में एक खूबसूरत सपना देखता है, जिसमें वह अपराजिता को मंदिर के पीछे बुलाता है. वहां आसमान में आई लव यू अपराजिता लिखा दिखाई देता है. सपने में रक्षित घुटनों के बल बैठकर अपराजिता से अपने प्यार का इजहार करता है. कुछ देर में पता चलता है कि यह सब सिर्फ रक्षित का सपना था.
हकीकत सामने आते ही टूट गया रक्षित
जब रक्षित सच में अपराजिता से मिलने पहुंचता है तो वह अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश करता है. तभी उसकी नजर अपराजिता के गले में पड़े मंगलसूत्र पर पड़ती है. यह देखकर रक्षित पूरी तरह हैरान रह जाता है. उसी समय ललित भी वहां पहुंच जाता है और अपराजिता को अपनी पत्नी कहकर बुलाता है. अपराजिता, रक्षित से पूछती है कि वह क्या कहना चाहता था, लेकिन रक्षित अपनी बात वहीं रोक देता है.
रक्षित का टूटा दिल
कुछ देर बाद रामगोपाल वहां पहुंचते हैं. रक्षित बहाना बनाकर कहता है कि वह आराध्या की सगाई और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने आया था. इसके बाद वह घर के अंदर चला जाता है. घर में आराध्या और रोहन एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं. रक्षित अंदर ही अंदर टूट चुका होता है. वह अपराजिता के साथ बिताए गए पुराने पलों को याद करता है.
ललित ने परिवार के सामने रखी नई मांग
सगाई समारोह के बीच ललित पूरे परिवार के सामने कहता है कि वह अपराजिता को अपने साथ भोपाल ले जाना चाहता है. वह अपनी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगता है और दावा करता है कि वह फिर से नई शुरुआत करना चाहता है. इतना ही नहीं, वह अपराजिता के साथ दोबारा सात फेरे लेने की बात भी करता है. हालांकि जब ललित अपराजिता की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश करता है, तब अपराजिता उसे रोक देती है.
यह भी पढ़ें- Anupama: दिग्विजय ने राही को दिखाया आईना, अंश-प्रेरणा की बढ़ीं नजदीकियां
