TRP Report Week 8: अनुज की री एंट्री हुई फ्लॉप, नंबर 1 में इस शो का दबदबा, जानें टॉप 10 में किसने बनाई जगह

TRP Report Week 8: एक हफ्ते के इंतजार के बाद फाइनली टीआरपी रिपोर्ट आ गई है और जिस सीरियल ने इस हफ्ते बाजी मारी है, वह कोई और नहीं बल्कि झनक है. आइये जानते हैं अनुपमा कौन से नंबर पर रही.

TRP Report Week 8: गुरुवार के दिन टीआरपी रिपोर्ट आता है और फैंस से लेकर मेकर्स इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसी रेटिंग से पता चलता है कि किस शो को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और किसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. इस वीक में रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को बड़ा झटका लगा है. उसने टॉप 1 की जगह खो दी है. वहीं उड़ने की आशा ने बाजी मार ली है. आइये जानते हैं टॉप 10 में किस सीरियल ने जगह बनाई है.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा का शो उड़ने की आशा इस हफ्ते टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. यह रूपाली गांगुली की अनुपमा को मात देने में कामयाब रही है. इस हफ्ते शो की टीआरपी रेटिंग 2.3 रही. सयाली और सचिन के किरदार दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए हैं.

अनुपमा

टीवी सीरियल अनुपमा टीआरपी में बढ़त दिखाने में नाकामयाब रहा है. यह 2.2 रेटिंग के साथ स्थिर बना हुआ है. प्रेम और राही की शादी को लेकर तमाम ड्रामे के बावजूद अनुपमा की टीआरपी रेटिंग में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते तीसरे स्थान पर है. इसे पिछले हफ्ते की तरह ही 2.1 की टीआरपी रेटिंग मिली है. शिवानी के बड़े खुलासे और अरमान-कावेरी की लड़ाई के कारण शो को पिछले हफ्ते अच्छी टीआरपी नहीं मिल पाई.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर ने टीआरपी चार्ट पर चौथा स्थान हासिल किया है. इस सप्ताह यह 2.0 की रेटिंग दर्ज करने में सफल रहा. यह शो पिछले कुछ हफ्तों से लगातार टीआरपी चार्ट में टॉप फाइव में बना हुआ है.

जादू तेरी नजर

जैन इबाद खान और खुशी दुबे स्टारर जादू तेरी नजर डायन की कहानी बताती है. हॉरर जॉनर के इस शो ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है. इसलिए तो 1.9 के साथ टीआरपी चार्ट में पांचवें स्थान पर है.

टॉप 10 में इन शोज ने बनाई जगह

टीवी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इन पांच शो के अलावा झनक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, मंगल लक्ष्मी, शिव शक्ति तप त्याग तांडव और लाफ्टर शेफ्स एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >