TRP Report week 27: फिर टॉप 1 पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा… अनुपमा की रेटिंग गिरी, जानें टॉप 10 शोज के नाम

TRP Report week 27: आज गुरुवार है और इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है. 2 हफ्तों की तरह इस बार भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने बाजी मार ली और अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को पछाड़ दिया. आइये जानते हैं टॉप 10 में किन शोज ने बाजी मारी.

TRP Report week 27: हफ्ते का वो दिन आ गया है, जब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि कौन सा शो टीआरपी चार्ट में टॉप पर है. 27वें वीक की BARC TRP रिपोर्ट में एक बार फिर अनुपमा, उड़ने की आशा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज के नंबर गिरे हैं. जी हां असित कुमार मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने बाजी मारते हुए टॉप 1 में अपनी जगह बना ली है. ‘भूतनी’ ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. आइए देखते हैं कौन से शो चार्ट में टॉप पर रहे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दिलीप जोशी अभिनीत ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस हफ्ते भी टीआरपी चार्ट में टॉप पर है. दर्शकों का ध्यान इस शो की ओर आकर्षित करने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस वीक इसे 2.5 इंप्रेशन मिले हैं.

अनुपमा

रूपाली गांगुली अभिनीत अनुपमा इस हफ्ते 2.1 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है. अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि अनु और राही के बीच एक डांस कॉम्पिटिशन होगा. पंडित मनोहर के परफॉर्म करते समय घायल हो जाने के बाद अनु, डांस सिखाने की जिम्मेदारी लेती है. नेटिजन्स अनु के आत्मविश्वास और कभी हार न मानने की क्षमता की तारीफ कर रहे हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इस हफ्ते 2.1 मिलियन इंप्रेशन के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. वर्तमान एपिसोड में, अभीरा, अंशुमान से शादी करने के लिए सहमत हो जाती है और अरमान उन्हें करीब आते देखकर ईर्ष्यालु हो जाता है. दूसरी ओर, गीतांजलि मायरा को लेकर भागने का फैसला करती है, क्योंकि उसे लगता है कि अरमान और अभिरा फिर से मिल सकते हैं.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर ‘उड़ने की आशा’ इस हफ्ते 2.0 मिलियन इंप्रेशन के साथ चौथे स्थान पर है. अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है और उड़ने की आशा को कड़ी टक्कर मिल रही है. सचिन और सयाली ने अपनी केमिस्ट्री से स्क्रीन पर आग लगा दी.

लक्ष्मी का सफर

लक्ष्मी का सफर, मंगल लक्ष्मी का स्पिन-ऑफ है, जो कार्तिक से शादी के बाद लक्ष्मी के सफर को दर्शाता है। इस शो को इस हफ्ते 1.7 रेटिंग मिली है.

इन शोज ने टॉप 10 में बनाई जगह

मंगल लक्ष्मी छठे स्थान पर है, जबकि लाफ्टर शेफ्स इस वीक सातवें स्थान पर है. आरती अंजलि अवस्थी आठवें और झनक नौवें स्थान पर हैं. कभी नीम नीम कभी एसएस दसवें स्थान पर है. हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के शो बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन को 0.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं और इसे सीआईडी ​​2 और आमी डाकिनी से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिन्हें भी 0.4 रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala को यादकर फिर छलका पति पराग त्यागी के आंसू, कहा- हम हमेशा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >