TRP Report Week 27: तारक मेहता का उल्टा चश्मा हिट तो अनुपमा फ्लॉप, जानें टॉप 10 में किन शोज की कैसी रही रेटिंग

TRP Report Week 27: टीआरपी रिपोर्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस वीक कई नए शोज ने बाजी मारकर काफी अच्छा परफॉर्म किया. हालांकि रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को तगड़ा झटका लगा है. इसलिए तो टॉप शो और ‘अनुपमा’ की रेटिंग में काफी अंतर है. आइये जानते हैं टॉप 10 में किसने जगह बनाई.

TRP Report Week 27: 27वें हफ्ते की BARC TRP रिपोर्ट आ गई है. इस वीक, जिस शो ने अपना परचम लहराया है, वह कोई और नहीं बल्कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा है. इसने अनुपमा को बड़े अंतर से पछारते हुए नंबर वन पर अपना कब्जा जमा रखा है. रूपाली गांगुली का शो दूसरे नंबर पर आ गया है. इसके अलावा लाफ्टर शेफ्स 2, हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी स्टारर ‘बड़े अच्छे लगते हैं का नया सीजन’ भी कमाल कर रहा है. आइये जानते हैं टॉप 10 में किन शोज ने जगह बनाई.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

दिलीप जोशी स्टारर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फिर से टॉप पर है. यह चौथा हफ्ता है, जब शो फिर से छा रहा है. भूतनी एपिसोड को सभी ने खूब पसंद किया. दर्शक एक बार फिर शो के मजेदार एपिसोड्स का आनंद ले रहे हैं. इस वीक दर्शकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ. शो को 2.6 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Anupama

रूपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. इसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा से कड़ी टक्कर मिल रही है. ऐसा लगा रहा है कि दर्शकों को मुंबई वाला ट्रैक ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है. इस हफ्ते टॉप शो और ‘अनुपमा’ की रेटिंग में काफी अंतर है. शो को 20 लाख इंप्रेशन मिले हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभिनीत ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ तीसरे स्थान पर रहा. शो की कहानी दिलचस्प होती जा रही है, लेकिन, अभीरा और अरमान के फैंस उनके पुनर्मिलन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस हफ्ते, शो को 20 लाख इंप्रेशन मिले हैं.

Udne Ki Aasha

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा अभिनीत ‘उड़ने की आशा’ चौथे स्थान पर है. सचिन और सायली की कहानी हर एपिसोड के साथ दिलचस्प होती जा रही है. इस वीक, शो को 2.0 रेटिंग मिली हैं.

Mangal Lakshmi- Lakshmi ka Safar

मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर एक बार फिर टॉप 5 में वापस आ गया है. लक्ष्मी की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई है. लोग लक्ष्मी की खूबसूरत कहानी से खुद को जोड़ पा रहे हैं. इसलिए तो इसे 1.7 इंप्रेशन मिले हैं.

टॉप 10 में इन शोज ने बनाई जगह

लाफ्टर शेफ्स 2 इस वीक छठे स्थान पर है, जबकि मंगल लक्ष्मी सातवें स्थान पर है. तुम से तुम तक हाल ही में शुरू हुआ है और शुरुआती आंकड़े अच्छे हैं. यह शो आठवें स्थान पर है. झनक 2 टॉप 10 में वापस आ गया है. यह शो नौवें स्थान पर है, जबकि आरती अंजलि अवस्थी दसवें स्थान पर हैं. वहीं, सीआईडी 2 ने भी सबका ध्यान खींचा है. यह शो चैनल पर सबसे ज़्यादा रेटिंग वाला शो बन गया है.

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan Release Date: सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, बोले- जनवरी में इसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >