TRP Report Week 21: उड़ने की आशा को पछाड़ ये रिश्ता क्या कहलाता है हुई हिट, नंबर 1 पर इस शो का कब्जा, टॉप 10 की लिस्ट

TRP Report Week 21: इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है और जिस शो ने बाजी मारी है, वह कोई और नहीं बल्कि रूपाली गांगुली का शो अनुपमा है. इस सीरियल ने उड़ने की आशा को पछाड़ दिया. आइये जानते हैं टॉप 10 में किसने जगह बनाई.

TRP Report Week 21: आज गुरुवार है और इसी के साथ 21वें हफ्ते की BARC TRP रिपोर्ट भी आ गई है. फैंस के साथ-साथ मेकर्स ये जानने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं कि टॉप टीवी शो किसने बाजी मारी और कौन हार गया. आईपीएल 2025 के कारण शो की संख्या में भारी गिरावट आई है. रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा पहले स्थान पर है. आइये जानते हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में, झनक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, लाफ्टर शेफ्स 2, मंगल लक्ष्मी का क्या हाल है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है. इस हफ्ते भी शो ने टॉप स्थान हासिल किया. इसे 2.0 रेटिंग मिली है. सीरियल ने एक लीप लिया है और आर्यन और राघव की मौत के बाद अनुपमा मुंबई पहुंच जाती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इस हफ्ते दूसरा स्थान हासिल किया. शो को 1.9 रेटिंग मिली है और यह कंवर ढिल्लियन के ‘उड़ने की आशा’ को कड़ी टक्कर दे रहा है. शो में 7 साल का लीप आया है और अब अरमान अपनी बेटी मायरा के साथ रहते हैं, जबकि अभिरा कावेरी और विद्या के साथ रहती हैं.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा इस हफ्ते 1.9 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है. सचिन और सायली का ड्रामा नीचे खिसक गया है और निर्माता फिर से टॉप स्थान हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

श्रीतामा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर एडवोकेट अंजलि अवस्थी इस हफ्ते 1.4 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है. कोर्ट रूम ड्रामा अपनी दमदार कहानी के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. यह शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

झनक

हिबा नवाब और कृशाल आहूजा स्टारर झनक को 1.4 रेटिंग मिली है और यह इस हफ्ते पांचवें स्थान पर है. मेकर्स की ओर से 20 साल की लीप पेश किए जाने के बाद नई कहानी शुरू की है.

इन शोज ने टॉप 10 में बनाई जगह

मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर को 1.4 रेटिंग मिली है और यह छठे स्थान पर है, जबकि लाफ्टर शेफ्स 2 सातवें स्थान पर है. जादू तेरी नजर आठवें स्थान पर है, जबकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा नौवें स्थान पर है. आयशा सिंह की स्टारर मन्नत दसवें स्थान पर है. भाविका शर्मा और परम सिंह स्टारर गुम है किसी के प्यार में को चार्ट में 1.0 रेटिंग मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >