TRP Report: दयाबेन की वापसी ने TMKOC को दिया टीआरपी, ये रिश्ता क्या कहलाता है की हालत टाइट, देखें टॉप शोज

हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट जारी होते हैं, जिसमें सीरियल्स का रिव्यू होता है, कि उनकी लेटेस्ट ट्रैक को दर्शकों ने कितना ज्यादा पसंद किया और उन्हें कितनी मेहनत करने की जरूरत है. आइये देखते हैं इस हफ्ते के टॉप 10 टीवी शोज…

टीआरपी रिपोर्ट एक और रसदार एडिशन के साथ वापस आ गया हैं. इस हफ्ते बिग बॉस 17, शिव शक्ति, अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है और इमली जैसे शोज की रैंकिंग में काफी बदलाव आए. अगर सोच रहे हैं कि कौन सा शो टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर है? तो आइये बताते हैं आपको.

गुम है किसी के प्यार में

इस हफ्ते भी टीआरपी चार्ट पर राज करते हुए स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में 2.5 रेटिंग के साथ एक बार फिर पहले स्थान पर है. सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

इमली

पिछले सप्ताह मामूली गिरावट के बाद, इमली इस सप्ताह 2.0 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर वापस आ गई है. दर्शकों के इसका लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार लग रहा है.

अनुपमा

यह सप्ताह शो के सभी फैंस के लिए राहत की सांस लेने जैसा लग रहा है, क्योंकि शो की रेटिंग में थोड़ा सुधार देखा गया है. अनुपमा ने पिछले सप्ताह 1.7 अंक की तुलना में इस सप्ताह 1.9 रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

सोनी टीवी के पसंदीदा सीरियल में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे अंतराल के बाद टॉप 5 की दौड़ में वापस आ गया है. शो ने इस हफ्ते 1.9 प्वाइंट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया है.

तेरी मेरी डोरियां

पिछले हफ्ते रेस से बाहर हो गया विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर का शो तेरी मेरी डोरियां एक बार फिर टॉप रेस में वापस आ गया है और 1.8 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल कर लिया है.

पंड्या स्टोर

एक मध्यम-वर्गीय विवाहित दंपति, गौतम और धारा पंड्या की कहानी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सीरियल इस हफ्ते टीआरपी रेस में छठे स्थान पर है और इसे 1.8 रेटिंग मिली है.

शिव शक्ति – तप त्याग तांडव

शिव शक्ति – तप त्याग तांडव लंबे समय से टॉप 2 में अपनी जगह बनाकर सीरियल अनुपमा को पछाड़ दिया है. सीरियल का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को खूब भा रहा है. इस हफ्ते 1.8 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर है.

परिणीति

आंचल साहू स्टारर परिणीति भी इस हफ्ते टॉप पांच शो में शामिल है. शो को 1.8 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं और ये आठवें स्थान पर बना हुआ है.

बिग बॉस 17

बिग बॉस 17 हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. सीरियल टीआरपी लिस्ट में 1.7 रेटिंग के साथ नंबर 9 पर है. बीते दिनों शो में अभिषेक कुमार और अरुण, तहलका के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >