Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay: साउथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह है स्वतंत्रता दिवस समारोह से सामने आया उनका एक वीडियो. त्रिशा चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में हुए कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरंगा फहराया. इस दौरान त्रिशा विजय के माता-पिता के साथ फ्रंट रो में बैठी नजर आईं. इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर बातें होने लगीं. आखिर त्रिशा ने ऐसा क्या किया, आइए बताते हैं.
Trisha Krishnan Viral Video: विजय को सलाम करती दिखीं त्रिशा
वायरल वीडियो में विजय जीप से गुजरते नजर आ रहे हैं. तभी त्रिशा उनकी तरफ देखकर हाथ उठाकर उन्हें सलाम करती हैं. बस, कैमरे में कैद हुआ ये छोटा-सा मोमेंट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और फैंस की नजरें इसी पर टिक गईं.
Trisha Krishnan Independence Day: गोल्डन साड़ी में दिखीं एक्ट्रेस
इंडिपेंडेस डे समारोह के लिए त्रिशा ने बेहद सिंपल और खूबसूरत लुक चुना। वह गोल्डन साड़ी में नजर आईं. उन्होंने ज्यादा ज्वेलरी नहीं पहनी थी और बालों में गजरा लगाया हुआ था.
पूरे कार्यक्रम के दौरान त्रिशा काफी खुश नजर आईं. वह कई मौकों पर मुस्कुराती हुई भी दिखाई दीं. उनका यह सादगी भरा लुक फैंस को काफी पसंद आया.
Vijay Trisha Relationship: दोनों के रिश्ते पर फिर शुरू हुई चर्चा
विजय और त्रिशा लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. दोनों की कई पब्लिक अपीयरेंस के बाद उनकी बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में भी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए हैं.इतना ही नहीं, त्रिशा विजय की जिंदगी से जुड़े कुछ खास मौकों का हिस्सा भी रही हैं. वह मई में हुए विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आई थीं.
इन सबके बीच दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होती रही हैं. हालांकि, विजय और त्रिशा ने अपने रिश्ते को हमेशा दोस्ती ही बताया है.
ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay-Sangeetha का तलाक टला, तो वायरल हुआ त्रिशा कृष्णन का पुराना पोस्ट, बोलीं- बेफिक्र रहना एक चॉइस है
