Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही है. फिल्म के बोल्ड सीन्स और रिश्तों को दिखाने के तरीके पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. अब ‘आप की अदालत’ में यश से इन्हीं चर्चित सीन्स पर सवाल हुआ. खासकर ‘ताबाही’ गाने में कियारा आडवाणी के बोल्ड अंदाज को लेकर एक्टर ने खुलकर जवाब दिया. इतना ही नहीं, गाने को ‘कॉनडम एड’ कहने वाले ट्रोल के कमेंट पर यश ने ऐसा जवाब दिया कि सुनकर हंसी छूट जाएगी.
Yash On Romantic Scenes: वक्त के साथ बदल गए यश
रजत शर्मा ने यश से पूछा कि क्या उन्हें आज भी रोमांटिक सीन करते समय पहले जैसी झिझक होती है. इस पर यश ने कहा कि अब वह काफी बदल चुके हैं. उनका कहना है कि इंसान समय के साथ बदलता है और उसकी सोच भी बदलती रहती है.
यश ने समझाया कि जो चीज किसी को 10 साल पहले सही लगती थी, जरूरी नहीं कि आज भी वही सोच हो. उनके मुताबिक, बदलाव इंसानी जिंदगी का हिस्सा है और हर कोई समय के साथ आगे बढ़ता है.
Toxic Tabaahi Song: कियारा के बोल्ड सीन पर क्या बोले यश?
इसके बाद रजत शर्मा ने फिल्म के ‘ताबाही’ गाने की क्लिप दिखाई. गाने में यश और कियारा आडवाणी के बीच काफी इंटीमेट और बोल्ड सीन्स दिखाए गए हैं, जिस पर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई.
यश ने बताया कि फिल्म में उनके और कियारा के किरदार का रिश्ता ऐसा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे से इस तरह प्यार करते हैं कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है. इसी रिश्ते को पर्दे पर दिखाने के लिए ऐसे सीन्स रखे गए हैं.
यश ने यह भी माना कि ऐसे सीन्स शूट करते समय वह और कियारा दोनों नर्वस रहते हैं.
Yash On Toxic Controversy: ‘जिसे दिक्कत है, वो न देखे’
फिल्म के बोल्ड कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए हैं. जब रजत शर्मा ने यश से इस आलोचना के बारे में पूछा, तो एक्टर ने कहा कि कई लोग 100 अच्छी चीजों में से सिर्फ एक-दो चीजें देखते हैं और उसी पर बात करते हैं.
यश ने साफ कहा कि जिन्हें फिल्म में दिखाई गई चीजों से परेशानी है, वे फिल्म न देखें. एक्टर ने यह भी कहा कि फिल्म में बोल्ड सीन होने का मतलब यह नहीं है कि वह अश्लीलता को बढ़ावा दे रही है.
Tabaahi Song: ‘कॉनडम एड करनी है तो पैसे लेकर करूंगा’
शो में रजत शर्मा ने एक सोशल मीडिया कमेंट का जिक्र किया. एक यूजर ने ‘ताबाही’ को लेकर सवाल किया था कि यह गाना है या कॉनडम एड.
इस पर यश ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, “कॉनडम एड करनी है तो पैसे लेकर करूंगा. ऐसे मुफ्त में नहीं करूंगा.” यश के इस जवाब पर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई.
Toxic A Certificate: बच्चों के लिए नहीं है फिल्म
‘टॉक्सिक’ को ए सर्टिफिकेट मिला है, यानी इसे सिर्फ वयस्क दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकते हैं. यश ने भी साफ किया है कि यह फिल्म बच्चों के लिए नहीं है.
एक्टर के मुताबिक, फिल्म का फोकस सिर्फ बोल्ड सीन्स पर नहीं है. इसमें आज की पीढ़ी के सवालों और पुराने नियमों को लेकर भी बात की गई है. यश ने कहा कि फिल्म उन सवालों को उठाती है, जो नई पीढ़ी पुरानी सोच और तय नियमों को लेकर पूछती है.
Toxic Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?
गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं.
ये भी पढ़ें: Ramayana: ‘मुझसे अच्छा कोई नहीं दिखा सकता…’, राम नहीं रावण क्यों बने Yash? बताई वजह
