Toxic बाकी फिल्मों से क्यों है अलग? यश ने खुद बता दिया

Toxic: यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास के महिला नजरिए ने फिल्म को भावनाओं, रिश्तों और एक्शन के मामले में बिल्कुल अलग और गहरा बना दिया है.

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ इस समय लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यश की पिछली फिल्मों को मिले जबरदस्त प्यार के बाद लोगों की उम्मीदें इस फिल्म से और भी बढ़ गई हैं. अब हाल ही में यश ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

यश ने बताया फिल्म क्यों है सबसे अलग?

हाल ही में Variety India एक इंटरव्यू के दौरान यश ने बताया कि ‘टॉक्सिक’ बाकी एक्शन फिल्मों से काफी अलग होने वाली है. उन्होंने कहा कि फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास चीजों को एक महिला के नजरिए से देखती हैं और यही बात फिल्म को खास बनाती है.

यश ने आगे कहा कि महिलाएं जिंदगी, रिश्तों और भावनाओं को अलग तरीके से महसूस करती हैं. कई बार पुरुष जिन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, वही बातें महिलाओं के लिए बहुत मायने रखती हैं. इसी वजह से फिल्म में रिश्ते, प्यार, हिंसा और इमोशंस को बहुत गहराई से दिखाया गया है.

सिर्फ एक्शन नहीं, इमोशंस का भी होगा दमदार तड़का

यश ने यह भी बताया कि फिल्म का हर सीन सिर्फ बड़ा और स्टाइलिश नहीं होगा, बल्कि भावनात्मक रूप से भी काफी मजबूत होगा.

फिल्म में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट

इस फिल्म में यश के साथ-साथ कई बड़ी एक्ट्रेस भी काम कर रही हैं, जैसे कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया.

फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है. वहीं निर्देशन का काम गीतू मोहनदास संभाल रहे हैं.

टीजर को लेकर हुआ था विवाद

फिल्म का पहला टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. कुछ लोगों ने टीजर के कुछ सीन को ज्यादा बोल्ड और आपत्तिजनक बताया था. वहीं कई फैंस को टीजर का स्टाइल और विजुअल्स काफी पसंद आए थे.

यह भी पढ़ें: Toxic फिल्म में सिर्फ एक्टर नहीं हैं यश, खुद लिखी कहानी और कर रहे प्रोड्यूस भी, बताया कैसे संभालते हैं 3-3 काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >