OTT पर मौजूद इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट

1 / 1
OTT पर मौजूद इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

OTT पर मौजूद इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट

OTT : वेब सीरीज की दुनिया काफी मजेदार होती है. इसकी कहानी और खतरनाक ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आपने देख लिया तो आपका दिन बन जाएगा.

OTT : आजकल वेब सीरीज देखना किसे पसंद नहीं है. दर्शक अपने बिजी शेड्यूल में इसे देखकर एंटरटेन होते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी सीरीज के नाम बताएंगे, जो काफी पॉपुलर है और दर्शकों ने इसे धांसू रेटिंग दी है.

मिर्जापुर (Mirzapur)
अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध यह वेब सीरीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की अपराध और बदले की कहानी पर आधारित है. यह वेब सीरीज रोमांचक कहानी और दमदार अभिनय के कारण काफी पॉपुलर है.

Also Read- Gullak Season 4 OTT Release Date: इंतजार खत्म… सोनी लिव पर इस दिन रिलीज हो रही है गुल्लक 4, जानें क्या होगी कहानी

Asur

असुर (Asur)
ये सीरीज में एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें अर्जुन और वॉरिश के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है. यह सीरीज अपनी अनोखी कहानी के लिए मशहूर है. आप इसे जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं.

The family man 3

द फैमिली मैन (The Family Man)
द फैमिली मैन अमेजन प्राइम वीडिया पर स्ट्रीम हो रही है. इसकी कहानी की बात करें तो श्रीकांत तिवारी एक मिडिल क्लास व्यक्ति है, जो वर्ल्ड क्लास स्पाई है, वो फैमिली जिम्मेदारियों के साथ-साथ देश की रक्षा भी करते हैं.

Panchayat-3

पंचायत (Panchayat)
अमेजन प्राइम वीडियो पर इस सीरीज में एक शहर के युवक की कहानी है, जो एक गांव के पंचायत सचिव के रूप में काम करता है. अब वेब सीरीज का तीसरा पार्ट भी स्ट्रीम हो रहा है.

Also Read- Maidaan OTT release: अजय देवगन की मैदान इस ओटीटी पर हुई रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Sacred games

सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)

नेटफ्लिक्स पर आधारित इस सीरीज में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई है. यह सीरीज मुंबई के अंडरवर्ल्ड और भ्रष्टाचार की कहानी को बखूबी दर्शाती है.

Scam 1992

स्कैम 1992 (Scam 1992)

स्कैम 1992 पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है. 10 एपिसोड वाली इस सीरीज में हर्षद मेहता की जीवन और उसके वित्तीय घोटाले को दिखाया है. प्रतीक गांधी की बेहतरीन अदाकारी ने इसे दर्शकों का पसंदीदा बना दिया है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Pataal lok

पाताल लोक (Paatal Lok)

अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज में एक पुलिस अफसर की कहानी है, जो एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच करता है. इसमें जयदीप अहलावत, गुल पनाग, नीरज काबी, स्वस्तिका मुखर्जी, इश्वाक सिंह, अभिषेक बनर्जी मेन लीड में हैं.

कोटा फैक्ट्री (Kota Factory)
टीवीएफ की ओर से निर्मित और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज में कोटा शहर के कोचिंग सेंटरों की वास्तविकता और छात्रों के संघर्ष को दिखाया गया है. इस सीरीज के दो सीजन है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म… इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस का नया गेम, कंटेस्टेंट की लड़ाई आपको करेगी एंटरटेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >