South OTT Release This Week: इस वीकेंड ओटीटी पर साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए एक्शन, रोमांस और फैमिली ड्रामा का बेहतरीन तड़का लगने जा रहा है. अगर आप इस वीकेंड अपनी फॅमिली या फ्रेंड्स के साथ कुछ देखना चाहते हो तो, हमने आपके लिए तैयार की है यह लिस्ट. रोमांच, इमोशन और मनोरंजन से भरपूर यह वीकेंड साउथ फिल्मों के साथ बिंज-वॉच करने के लिए काफी सूटेबल हैं.
प्यार प्रेम कल्याणम (Pyaar Prema Kalyanam)
अगर आप रोमांटिक फिल्म देखना चाह रहे हैं तो, प्यार प्रेम कल्याणम देख सकते हैं. प्यार प्रेम कल्याणम, एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी शादी के बाद के अनूठे पारिवारिक ड्रामे पर आधारित है. इसमें शादी के बाद जब दुल्हन अपना मायका छोड़ने से मना कर देती है, तो दूल्हे को ससुराल में ही रहना पड़ता है, जिससे दोनों परिवारों के बीच कई मजेदार और इमोशनल परिस्थितियां पैदा होती हैं. यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं.
मिस्टर मिडिल क्लास (Mr Middle Class)
वीकेंड में हलकी फुलकी कॉमेडी देखने का मन है, तो यह फिल्म आप देख सकते हैं. मिस्टर मिडिल क्लास एक तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा और फंतासी पारिवारिक फिल्म है, जिसका निर्देशन जी. नागेश्वर रेड्डी ने किया है और इसमें मेका श्रीकांत, लाया, राजेंद्र प्रसाद और वेन्नेला किशोर मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति (वेंकटरमना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझते हुए अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करता है, तभी उसकी जिंदगी में एक जादुई मोड़ आता है. यह फिल्म आप अहा वीडियो (Aha Video) पर देख सकते हैं.
चेन्नई लव स्टोरी (Chennai Love Story)
चेन्नई लव स्टोरी किरण अब्बावरम और श्री गौरी प्रिया अभिनीत एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, यह तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी उपलब्ध है. रवि नंबूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी चेन्नई की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां दिल टूटने के बाद जिंदगी की नई शुरुआत करने आई निवेदिता और एक महत्वाकांक्षी फिल्ममेकर स्टीवन के बीच पनपते प्यार, हीलिंग और पहली मोहब्बत के अहसासों को खूबसूरती से दिखाया गया है. अगर आप एक हल्की-फुल्की और दिल को छू लेने वाली रोमांटिक फिल्म देखना चाहते हैं, तो इसे Sony LIV पर आसानी से देख सकते हैं.
जन नायकन (Jana Nayagan)
थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए हाजिर हैं. सीएम विजय की यह फिल्म एक्शन-ड्रामा है, जिसका निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं. अगर आप हाई-ऑक्टेन एक्शन, भावनात्मक ड्रामा और मजबूत सामाजिक-राजनीतिक संदेश वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो आप इसे घर बैठे Zee5 पर आराम से देख सकते हैं.
राजा द राजा (Raja the Raja)
राजा द राजा की कहानी राजा नाम के एक ऐसे युवक की है, जिसका सपना फैशन डिजाइनर बनने का है, जबकि उसके डॉक्टर पिता चाहते हैं कि वह मेडिकल की पढ़ाई करे. उसकी जिंदगी में नया मोड़ तब आता है जब उसकी मुलाकात आध्या नाम की एक रहस्यमयी लड़की से होती है और दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं. परिवार की उम्मीदों और आध्या के अनसुलझे अतीत के बीच उलझा राजा, अपने सपनों को सच करने और खुद को साबित करने के लिए संघर्ष करता है. यह फिल्म आप सन नेक्स्ट (Sun Nxt) पर देख सकते हैं.
