बिग बॉस के सीजन 11 का हिस्सा रह चुकीं हिना खान (Hina Khan) बिग बॉस को फॉलो करती हैं. आपको बता दें सीजन 11 में हिना सबसे चर्चित चेहरों में से एक थीं. इन दिनों हिना मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. हाल ही में हिना खान ने एक इंटरव्यू में अपने फेवरेट शो बिग बॉस 14 को लेकर कई सारी बातें की है. हिना ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में भी खुलकर कहा.
https://www.instagram.com/p/CIgDlW3pacC/
अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में क्या कहा हिना ने
हिना खान ने शो की परफॉर्मेंस पर कहा, ‘मैंने शो की रेटिंग नहीं देखी है लेकिन मुझे पता चला कि ये शो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मुझे लगता है कि कंटेस्टेंट बेहद ही ऑर्गनाइज और सिस्टमैटिक हैं. मुझे लगता है कि लोग काफी सारा मसाला, झगड़ा, प्लानिंग और प्लॉटिंग देखना चाहते हैं जो इस बार शो में नहीं हो रही है. लोक वाकई में बहुत अच्छे हैं बिग बॉस के घर में रहने के लिए.’
https://www.instagram.com/p/CIVo9AxpQCA/
हिना खान से पूछा गया कि जीत की क्वालिटी को किन कंटेस्टेंट्स में देखती हैं तो अदाकारा ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि चारों ही लोग रुबीना दिलाइक अभिनव शुक्ला और जैस्मिन भसीन मेरी ही टीम से थे और ये तीनों ही अच्छा खेल रहे हैं. जबकि एजाज खान ही ऐसे थे जो मेरी टीम से नहीं थे. इन चारों ने ही बहुत अच्छा खेला है तो काफी मुश्किल है फैसला करना.
https://www.instagram.com/p/CIPUBRnJamq/
हिना शेयर करती हैं सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर
आए दिन हिना खान अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करती हैं. हाल ही उन्होंने ब्लू बिकिनी में अपनी तसवीर शेयर की थी, जिसपर फैंस ने खूब रिएक्ट किया था. आप भी देखिए हिना की ये अंदाए. वहीं, हिना खान जल्द ही नई फिल्म ‘विशलिस्ट’ में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म एमएक्स प्लेयर पर 11 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. इससे पहले हिना खान पिंक ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने अलग-अलग पोज देती नजर आई थीं. दरअसल, उन्होंने ये खूबसूरत ड्रेस स्टार परिवार न्यू ईयर स्पेशल पर पहनी है. पिंक ड्रेस के साथ उन्होंने इसी शेड की लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है.
https://www.instagram.com/p/CIe-Q0_JxnF/
Posted By: Shaurya Punj
