TMKOC: 16 साल बाद ‘गोली’ ने क्यों छोड़ा था शो? कहा था- ऐसा लगा जैसे ब्रेकअप हो रहा हो

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के ‘गोली’ यानी कुश शाह ने 16 साल बाद शो छोड़ने पर बताया था कि यह उनके लिए किसी ब्रेकअप से कम नहीं था. आइए जानते हैं उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने और दिलीप जोशी के साथ काम करने के अनुभव को लेकर क्या-क्या कहा.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Kush Shah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘गोली’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले कुश शाह ने साल 2024 में शो को अलविदा कह दिया था. हालांकि, आज भी जब फैंस शो के पुराने एपिसोड देखते हैं, तो सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हैं और उनकी वापसी की मांग भी करते नजर आते हैं. इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने 16 साल तक शो का हिस्सा रहने, उसे छोड़ने के इमोशनल पल और दिलीप जोशी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया.

Kush Shah on Leaving TMKOC: 16 साल बाद शो छोड़ते वक्त रो पड़े थे कुश शाह

कुश शाह, फोटो- इंस्टाग्राम

कुश शाह ने जस्ट किडिंग विद सिड को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “जब मैंने शो छोड़ा, तब मैं बहुत रोया था. ऐसा लग रहा था कि दिल में दर्द हो रहा है. मैंने आज तक कभी ब्रेकअप नहीं किया, लेकिन उस समय ऐसा महसूस हुआ जैसे अच्छे रिश्ते का ब्रेकअप हो रहा हो. ऐसा लग रहा था कि अब जाना तो पड़ेगा. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ मेरा पहला प्यार है.”

कुश के मुताबिक, उन्होंने अपनी जिंदगी के 16 साल इस शो को दिए. ऐसे में सेट, वहां के लोग और पूरी टीम उनके परिवार जैसी बन गई थी. इसलिए उनसे दूर होना उनके लिए काफी इमोशनल पल था.

Kush Shah TMKOC Journey: 5वीं क्लास से शुरू हुआ था सफर

कुश शाह, फोटो- इंस्टाग्राम

इंटरव्यू में कुश शाह ने बताया था कि जब उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ में काम शुरू किया था, तब वह पांचवीं क्लास में पढ़ते थे. स्कूल की छुट्टियों में उन्होंने शो जॉइन किया था. वह स्क्रिप्ट लेकर सीन की तैयारी करते थे और सीनियर कलाकारों को देखकर नई-नई बातें सीखते थे. उन्होंने कहा कि शो ने उन्हें सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि जिंदगी के भी कई सबक सिखाए.

Kush Shah on Working With Dilip Joshi: ‘दिलीप सर लीजेंड हैं’

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिलीप जोशी और कुश शाह, फोटो- इंस्टाग्राम

इसी इंटरव्यू में कुश शाह ने जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि दिलीप जोशी के साथ सीन करना हमेशा मजेदार होता था, क्योंकि उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी शानदार है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता था.

कुश ने कहा, “अगर आप पुराने एपिसोड ध्यान से देखेंगे और मेरे चेहरे पर जूम करेंगे, तो कई बार मैं अपनी हंसी रोकता हुआ दिख जाऊंगा. दिलीप सर इतने फनी हैं कि उनके साथ एक्टिंग करते समय मैं कई बार खुलकर हंस पड़ता था. दिलीप सर लीजेंड हैं, उनके जैसा कोई नहीं है. उनके साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा.”

यह भी पढ़ें: कौन है बाघा की सेकंड गर्लफ्रेंड? असित मोदी का खुलासा, कहा- दर्शक ट्रैक को एंजॉय कर रहे होंगे

यह भी पढ़ें: TMKOC के ‘तारक मेहता’ शैलेश लोढ़ा ने धूमधाम से की बेटी स्वरा की शादी, फैंस पूछने लगे- जेठालाल कहां हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >