TMKOC: 'पहले जैसा मजा नहीं आता' कहने वालों को असित कुमार मोदी का जवाब, बोले- दर्शक भी बदलते हैं, कहानी भी

क्या 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पहले जैसा मजेदार नहीं रहा? इस सवाल पर निर्माता असित कुमार मोदी ने अपनी राय रखी है. जानिए उन्होंने बदलती कहानी, नए दर्शकों और शो की कॉमेडी को लेकर क्या कहा.

TMKOC: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. हालांकि, पिछले कुछ समय से शो को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर कहते नजर आते हैं कि अब इसमें पहले जैसी कॉमेडी और मजा नहीं रहा. अब इन आलोचनाओं पर शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि समय के साथ सिर्फ शो ही नहीं, बल्कि किरदार और दर्शक भी बदलते हैं, इसलिए कहानी में बदलाव आना बिल्कुल स्वाभाविक है.

Asit Modi On TMKOC 18 Years: 18 साल पूरे होने पर क्या बोले असित कुमार मोदी?

18 साल पूरे होने पर असित कुमार मोदी ने खुशी जताई. IANS को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें यकीन नहीं होता कि शो ने इतना लंबा सफर तय कर लिया है. उन्होंने बताया कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अब तक 4,774 एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं. उनके मुताबिक, यह सब भगवान की कृपा, पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार की वजह से संभव हो पाया है.

TMKOC Story Change: क्यों बदली शो की कहानी?

असित कुमार मोदी ने कहा कि समय के साथ हर चीज बदलती है. पहले टप्पू सेना छोटी थी और सोसाइटी में बच्चों की शरारतें कहानी का बड़ा हिस्सा थीं. लेकिन अब सभी बच्चे बड़े हो चुके हैं. ऐसे में किरदारों की जिंदगी बदली है, इसलिए शो की कहानी में भी बदलाव आना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि हर दौर की अपनी अलग कहानी होती है.

TMKOC New Audience: कुछ दर्शक गए, लेकिन नए भी जुड़े

निर्माता ने कहा कि हर लंबे समय तक चलने वाले शो में ऐसा होता है. कुछ पुराने दर्शक शो देखना छोड़ देते हैं, लेकिन नए लोग जुड़ते रहते हैं. उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान कई लोगों ने पहली बार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखना शुरू किया. इससे शो को नई ऑडियंस मिली और आज भी बड़ी संख्या में लोग इसे देख रहे हैं.

Asit Kumarr Modi on Comedy: 'अपनी जिंदगी में थोड़ा ज्यादा तनाव में हैं'

जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोगों को अब शो पहले जितना मजेदार क्यों नहीं लगता, तो उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से शो की कॉमेडी आज भी वैसी ही है.

उन्होंने हंसते हुए कहा कि शायद जो लोग हंस नहीं पा रहे हैं, वे अपनी जिंदगी में थोड़ा ज्यादा तनाव में हैं. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे टेंशन छोड़कर खुले मन से शो देखें, तब उन्हें पहले की तरह मजा आएगा.

TMKOC 18 Years: 18 साल और 4,774 एपिसोड पूरे

18 साल तक लगातार किसी शो का चलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. असित कुमार मोदी ने कहा कि पूरी टीम लगातार नई कहानियों पर काम करती रहती है. उनका मकसद हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करना रहा है और आगे भी यही कोशिश जारी रहेगी.

Asit Kumarr Modi Thanks Fans: दर्शकों का किया धन्यवाद

असित कुमार मोदी ने सभी दर्शकों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि लोग आज भी इस शो को टीवी के अलावा OTT प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और मीम्स के जरिए भी खूब देखते हैं. यह प्यार पूरी टीम को आगे बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है.

TMKOC Comedy Challenge: कॉमेडी बनाना आसान नहीं

अंत में असित कुमार मोदी ने कहा कि लोगों को हंसाना आसान काम नहीं है. अच्छी कॉमेडी बनाने के लिए मजबूत कहानी, अच्छी स्क्रिप्ट और शानदार प्रस्तुति की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि पूरी टीम हर दिन मेहनत करती है ताकि दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे.

ये भी पढ़ें: TMKOC: शाम तक साथ शूटिंग की, सुबह मिली मौत की खबर… 'हाथी भाई' को खोने का दर्द आज भी नहीं भूले तन्मय महाशब्दे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >