TMKOC: रोशन-बावरी के बाद रीटा रिपोर्टर ने असित कुमार मोदी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मक्खी की तरह…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीटा रिपोर्टर की भूमिका निभाने वाली प्रिया अहूजा ने असित कुमार मोदी पर कई आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा, शादी के बाद उन्होंने मेरे सीन्स काट दिए और मुझे मक्खी की तरह फेक दिया.

इन दिनों टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की काफी चर्चा हो रही है. असित मोदी द्वारा निर्मित टीवी शो गलत कारणों की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है. सबसे पहले शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ा और मेकर्स पर पैसा न देने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. बाद में जेनिफर मिस्त्री बनिसवाल ने असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सभी को हैरान कर दिया था. हालांकि असित और टीम ने जेनिफर के सभी ओरोपों को खारिज कर दिया था. बाद में, बावरी की भूमिका निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने अपनी मुश्किलों का खुलासा किया और दावा किया कि असित मोदी ने उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी दी थी. अब शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा ने भी चुप्पी तोड़ी है.

प्रिया आहूजा उर्फ ​रीटा रिपोर्टर ने अपनी आपबीती साझा की

ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, प्रिया आहूजा ने शेयर किया कि निर्देशक मालव राजदा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद असित मोदी और टीम का व्यवहार कैसे बदल गया. उन्होंने दावा किया कि उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों को मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा. उन्होंने कहा कि मालव से शादी करने के बाद, शो में उनका ट्रैक कम हो गया था और उनके शो छोड़ने के बाद, वह अपने ट्रैक के बारे में कुछ नहीं जानती थी. प्रिया ने खुलासा किया कि उन्होंने शो में अपने ट्रैक के बारे में पूछते हुए कई बार असित मोदी को मैसेज किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. उन्होंने अपनी भूमिका पर स्पष्टता प्राप्त करने के लिए सोहिल रमानी को भी मैसेज भेजा, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया.

मक्खी की तरह शो से निकाला

उन्होंने आगे कहा, “मुझे आपने 9 महीने से शो पर नहीं बुलाया, क्योंकि मालव के साथ आपका रिश्ता खत्म हो गया और आपने उसके बाद मुझे मक्खी की तरह निकल के फेक दिया…” उन्होंने यह भी दावा किया कि उसे यह सुनने को मिला कि मालव कमा रहा है, तो उन्हें काम क्यों करना पड़ रहा है. प्रिया आहूजा ने अपमानित महसूस किया क्योंकि 14 साल तक शो में काम करने के बावजूद उन्हें अपने ट्रैक के बारे में किसी भी निर्माता से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

Also Read: TMKOC: जेनिफर के बाद अब ‘बावरी’ ने असित कुमार मोदी पर लगाये गंभीर आरोप, बोली- दुर्व्यवहार करना उनकी आदत…
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा ‘पुरुषवादी’ है?

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट को ‘पुरुषवादी’ भी कहा था. इसके लिए प्रिया आहूजा ने भी हामी भर दी. उन्होंने कहा कि ‘100 फीसदी’ सेट पर ‘पुरुषवादी’ रवैया होता है. उन्होंने मंदार चंदवारकर की टिप्पणियों पर यह कहते हुए आश्चर्य व्यक्त किया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा का सेट एक खुशहाल जगह है न कि पुरुषवादी. प्रिया आहूजा ने साझा किया कि वह उनके बयानों से शॉक्ड हूं, क्योंकि वह जेनिफर के बहुत अच्छे दोस्त हैं. इसके अलावा, प्रिया आहूजा ने जेनिफर मिस्त्री बनिसवाल के बारे में भी बात की और साझा किया कि जेनिफर काफी प्यारी और धार्मिक किस्म की हैं. वहीं यौन उत्पीड़न के दावों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >