Tiger Shroff Villain: हीरोपंती छोड़ विलेन बनेंगे टाइगर, जाह्नवी कपूर के संग रोमांस करेगा ये एक्टर

Tiger Shroff Villain: धर्मा प्रोडक्शंस की एक्शन फिल्म ‘लग जा गले’ में जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं, जबकि टाइगर श्रॉफ विलेन का किरदार निभाएंगे. करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Tiger Shroff Villain: बॉलीवुड में एक नई एक्शन फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का फिलहाल टेंटेटिव नाम ‘लग जा गले’ रखा गया है. खास बात यह है कि इसमें जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी पहली बार साथ नजर आएंगे. लक्ष्य फिल्म में हीरो हैं, जबकि जान्हवी लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभा रही हैं. लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज टाइगर श्रॉफ का किरदार है, जो इस फिल्म में विलेन बनकर दिखने वाले हैं. टाइगर को नेगेटिव रोल में देखने को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

फुल ऑन एक्शन फिल्म

फिल्म की शूटिंग पिछले हफ्ते से शुरू हो चुकी है और डायरेक्टर राज मेहता के निर्देशन में काम तेजी से चल रहा है. बताया जा रहा है कि पूरी फिल्म का शूट करीब तीन महीने के शेड्यूल में खत्म करने की प्लानिंग है. ‘लग जा गले’ एक फुल ऑन एक्शन फिल्म होगी, जिसमें तीनों लीड किरदारों के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. खास तौर पर लक्ष्य और टाइगर के बीच होने वाले एक्शन सीन्स को फिल्म की जान माना जा रहा है. दोनों ही एक्शन के लिए जाने जाते हैं, इसलिए यह फिल्म एक रिवेंज ड्रामा थ्रिलर भी हो सकती है.

करण जौहर करेंगे प्रोड्यूस

इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस बना रहा है. पहले करण जौहर इसे खुद डायरेक्ट करने वाले थे और उन्होंने 2022 में अपने 50वें जन्मदिन पर इसका ऐलान भी किया था, लेकिन बाद में उन्होंने डायरेक्शन से हटकर इसे प्रोड्यूस करने का फैसला किया.

ALSO READ: Vicky Kaushal On Dhurandhar: धुरंधर की अपार सफलता पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फॉर्मूला कहना सही नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >