Thug Life Box Office Collection Day 2: कमल हासन की फिल्म फ्लॉप या हिट, हाउसफुल 5 के आगे कितना किया कलेक्शन

Thug Life Box Office Collection Day 2: कमल हासन की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ठग लाइफ 5 जून को थियेटर्स में रिलीज हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 17 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसका कलेक्शन कितना रहा.

Thug Life Box Office Collection Day 2: मणिरत्नम की ओर से निर्देशित कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने इसे मस्ट वॉच बताया. आइये जानते हैं दूसरे दिन मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन क्या. क्या ये अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 के रिकॉर्ड को तोड़ पाई या नहीं.

ठग लाइफ ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, शुरुआती अनुमान बताते हैं कि ‘ठग लाइफ’ ने अपने दूसरे दिन सुबह के शोज मिलाकर 1.59 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 18.59 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 17 करोड़ कमाए, जो कमल हासन की पिछली रिलीज ‘इंडियन 2’ से काफी कम है, जिसने अपने पहले दिन 25.6 करोड़ रुपये जमा किए थे. इधर हाउसफुल 5 ने सुबह के शोज मिलाकर 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Thug Life Box Office Collection

Thug Life Box Office Collection Day 1- 17 करोड़
Thug Life Box Office Collection Day 2- 1.59 करोड़

Thug Life Total Collection- 18.59 करोड़

क्या है ठग लाइफ की कहानी

मणिरत्नम की ओर से निर्देशित यह एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है, जो अपराध, विश्वासघात और सत्ता संघर्ष की बैकग्राउंड पर आधारित है. कहानी 1994 में रंगाराया शक्तिवेल नायकर के प्रतिद्वंद्वी गिरोह के नेता सदानंद की ओर से आयोजित एक हिंसक गोलीबारी से शुरू होती है. इस अराजकता के दौरान, अमरन नाम का एक युवा लड़का अपने परिवार को खो देता है. वे अमरन को अपने अपराधी साम्राज्य में हिस्सा लेने के लिए तैयार करते हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >