सनी देओल के सामने ही इस शख्स ने पूछ लिया था बेटे करण की GF के बारे में, एक्टर ने कहा था- हमारी उम्र में तो…

कपिल शर्मा शो में करण देओल और सनी देओल आए थे, जिसका प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वीडियो में कॉमेडी किंग सनी देओल से पूछते है कि, तीनों चीजों के नाम बताने है जो उखाड़ी जा सकती है.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गदर 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है. अमीषा पटेल के साथ सनी फिल्म को प्रमोट करते दिख रहे है. इस बीच एक्टर को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. एक किस्सा आपको बताते है जो उनके बेटे करण देओल से जुड़ा है. ये किस्सा करण ने खुद कपिल शर्मा शो पर बताया था, जो उनकी गर्लफ्रेंड से जुड़ा है.

कपिल शर्मा शो में करण देओल और सनी देओल

कपिल शर्मा शो में करण देओल और सनी देओल आए थे, जिसका प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वीडियो में कॉमेडी किंग सनी देओल से पूछते है कि, तीनों चीजों के नाम बताने है जो उखाड़ी जा सकती है. इसपर एक्टर कहते है, गाजर, मूली और हैंडपम्प. ये सुनकर सारे लोग हंसने लगे.

सनी देओल ने कहा था- हमारी उम्र में तो…

कॉमेडी किंग करण देओल से पूछते है क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में पापा सनी देओल से बात करते है? इसपर करण ने कहा था, हां बताया था. इसके बाद कपिल शर्मा कहते है, आपने खुद बताया जाके या पकड़े गए थे? इसपर गदर एक्टर ने कहा, मुझे इतना पता नहीं था. जब पता चला था तो मैं….वो होता है ना कि हमारी उम्र में तो शर्माते-शर्माते सब कर लिया था. बता दें कि ये स्टारकास्ट फिल्म ‘वेले’ के प्रमोशन के लिए आए थे.

Also Read: Gadar में काम ना करने पर छलका था इस एक्ट्रेस का दर्द, कहा था- अनिल शर्मा ने मुझे कभी माफ नहीं किया
गदर 2 कब होगी रिलीज

गदर 2 या गदर: द कथा कंटीन्यूज़ अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है. पीरियड एक्शन ड्रामा 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल अपने बेटे के प्यार को बचाने के लिए पाकिस्तानियों से लोहा लेंगे. सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आनेवाली फिल्म गदर 2 को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि मनीष वाधवा विलेन के रोल में होंगे. वो अमरीश पुरी के किरदार अशरफ अली को रिप्लेस करेंगे. फिल्म कथित तौर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेट की गई है और इस बार तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जायेगा. फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी.

Also Read: Gadar 2 में अमरीश पुरी का कौन होगा रिप्लेसमेंट? तारा सिंह से टकराएगा ये खतरनाक विलेन, जानिए कौन है वो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >