Theatre Release This Week: ‘चांद मेरा दिल’ से ‘दृश्यम 3’ तक, इस हफ्ते थिएटर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होंगी 10 फिल्में

Theatre Release This Week: इस हफ्ते यानी 18 से 24 मई 2026 के बीच थिएटर्स में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. इनमें ‘दृश्यम 3’ और ‘चांद मेरा दिल’ जैसी धमाकेदार फिल्में शामिल हैं.

Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. ‘चांद मेरा दिल’ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक, अलग-अलग भाषाओं की 10 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस, फैमिली ड्रामा और इमोशंस का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा. तो देर किस बात की, आइए फटाफट पूरी लिस्ट जानते हैं और अपनी पसंदीदा फिल्म की रिलीज डेट नोट कर लीजिए.

Drishyam 3 (मलयालम) – 21 मई 2026

मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट इस हफ्ते रिलीज होने जा रहा है. फिल्म में जॉर्जकुट्टी एक बार फिर अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता नजर आएगा. पुराने राज और नए खतरे उसकी जिंदगी को फिर मुश्किल बना देते हैं.

फिल्म में मोहनलाल, मीना, सिद्धीक, आशा शरथ और कई बड़े कलाकार नजर आएंगे.

Chand Mera Dil (हिंदी) – 22 मई 2026

अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म में दो युवाओं की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार, दिल टूटने और दूसरी शुरुआत जैसी भावनाओं से गुजरते हैं.

जो लोग रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्में पसंद करते हैं, उन्हें यह फिल्म पसंद आ सकती है.

Ugly Story (तेलुगु) – 22 मई 2026

यह तेलुगु साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. कहानी नेहा नाम की लड़की की है, जिसकी जिंदगी एक लड़के से मिलने के बाद डर और परेशानी में बदल जाती है. फिल्म में टॉक्सिक रिश्तों और जुनून के खतरनाक असर को दिखाया गया है.

Dose (मलयालम) – 22 मई 2026

यह मलयालम थ्रिलर फिल्म एक डॉक्टर की कहानी दिखाती है, जिसे अपने अस्पताल में हुई एक संदिग्ध मौत के पीछे का सच पता चलता है. इसके बाद कई राज खुलने लगते हैं.

Ramani Kalyanam (तेलुगु) – 22 मई 2026

यह फिल्म राज और संजना की कहानी है, जो अपने पुराने दर्द और यादों के साथ जिंदगी जी रहे होते हैं. बार-बार मिलने के बाद दोनों की जिंदगी बदलने लगती है और पुराने जख्म फिर सामने आने लगते हैं.

September 21 (कन्नड़) – 22 मई 2026

यह कन्नड़ फिल्म एक बेटे और उसके पिता की कहानी दिखाती है. फिल्म में अल्जाइमर बीमारी से जूझ रहे पिता और उनके परिवार की परेशानियों को भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है.

Purushaha (तेलुगु) – 22 मई 2026

यह फिल्म गोविंद नाम के फैमिली थेरेपिस्ट की कहानी है, जिसकी खुद की शादी टूटने लगती है. इसके बाद उसे अपने रिश्ते और जिंदगी को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.

First Time (तेलुगु) – 22 मई 2026

यह तेलुगु फिल्म दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की कहानी है, जिनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब पृथ्वी पर एलियंस आ जाते हैं. फिल्म में साइंस, रहस्य और सुपरनैचुरल चीजों का मिश्रण देखने को मिलेगा.

Kuchuku (कन्नड़) – 22 मई 2026

यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी है, जिनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है. लेकिन उनके बच्चे अब भी अच्छे दोस्त होते हैं. धीरे-धीरे परिवारों के बीच बढ़ता तनाव बच्चों की जिंदगी को भी प्रभावित करने लगता है.

Asurana Kaiyalli Parijata (कन्नड़) – 22 मई 2026

यह कन्नड़ फिल्म राहुल और रश्मि की कहानी दिखाती है. राहुल का कर्मचारी शर्मा रश्मि के लिए खतरनाक जुनून पाल लेता है. धीरे-धीरे कहानी में प्यार, जलन और मर्डर जैसे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release Date: OTT पर इस दिन रिलीज होगी रणवीर सिंह की 1700 करोड़ी ‘धुरंधर 2’, रिलीज डेट कन्फर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >