करण जौहर के पैलेस में धोखे का खेल, 'The Traitors 2' के ट्रेलर में मल्लिका शेरावत ने रिया चक्रवर्ती को दिखाया आईना

करण जौहर एक बार फिर 'द ट्रेटर्स' के नए सीजन के साथ लौट आए हैं. ट्रेलर में 21 सेलेब्स के बीच साजिश, धोखा और तगड़ा गेम देखने को मिला. वहीं मल्लिका शेरावत की एक टिप्पणी ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया.

प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन अब और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है. मेकर्स ने 'द ट्रेटर्स सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें एक बार फिर होस्ट के तौर पर करण जौहर नजर आ रहे हैं. इस बार जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 21 सेलेब्रिटीज के बीच भरोसे, धोखे और साजिश का खेल देखने को मिलेगा. ट्रेलर की शुरुआत करण जौहर की दमदार एंट्री से होती है. वह कहते हैं, "यह महल किसी सपने जैसा लगता है.. और मैं इस सपने को डरावने ख्वाब में बदलने का इंतजार नहीं कर सकता." इसके बाद आरोप, बहस, इमोशनल ब्रेकडाउन और कई चौंकाने वाले पल देखने को मिलते हैं, जो नए सीजन को पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाते हैं.

Mallika Sherawat's Grabs Attention: कहा, "कुछ लोग हमेशा खुद को बेगुनाह साबित करने में लगे रहते हैं"

'द ट्रेटर्स सीजन 2' के ट्रेलर में मल्लिका शेरावत की एक लाइन ने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी है. एक सीन में वह कहती नजर आती हैं, "कुछ लोग हमेशा खुद को बेगुनाह साबित करने में लगे रहते हैं." ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि यह टिप्पणी रिया चक्रवर्ती की ओर इशारा हो सकती है, क्योंकि रिया भी इस सीजन की कंटेस्टेंट हैं. हालांकि, ट्रेलर में किसी का नाम नहीं लिया गया है और न ही मल्लिका शेरावत या शो के मेकर्स ने यह स्पष्ट किया है कि उनका यह बयान किसी खास व्यक्ति के लिए था.

21 Celebrities Enter the Game: 21 सेलेब्स के बीच शुरू होगी भरोसे, धोखे और साजिश की जंग

इस बार शो में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, साउंडस मौफाकिर और तान्या पुरी हिस्सा ले रहे हैं.

What's Special This Season?: नए ट्विस्ट, नई रणनीतियां और पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होगा खेल

शो में एक बार फिर 'इनोसेंट्स' और 'ट्रेटर्स' के बीच दिमागी जंग देखने को मिलेगी. जहां इनोसेंट्स को छिपे हुए ट्रेटर्स का पता लगाना होगा, वहीं ट्रेटर्स अपनी पहचान छिपाते हुए बाकी खिलाड़ियों को खेल से बाहर करने की कोशिश करेंगे. हर टास्क के साथ भरोसा टूटेगा, नए गठबंधन बनेंगे और कई रिश्ते बदलते नजर आएंगे.

What Did Karan Johar Say?: करण जौहर बोले, इस बार खिलाड़ियों ने अपने खेल से मुझे भी चौंका दिया

करण जौहर का कहना है कि पहले सीजन को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए दूसरे सीजन को और बड़ा, ज्यादा तेज और पहले से अधिक अप्रत्याशित बनाने की कोशिश की गई है. उनके मुताबिक इस बार सभी खिलाड़ी गेम के नियमों और ट्विस्ट से पहले ही वाकिफ थे, लेकिन इसके बावजूद कई फैसलों ने उन्हें भी हैरान कर दिया.

जानिए कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा 'द ट्रेटर्स सीजन 2'

अगर आप 'द ट्रेटर्स' के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह शो 13 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. इस बार मेकर्स ने शो को साप्ताहिक रिलीज फॉर्मेट में पेश किया है, इसलिए सभी एपिसोड एक साथ नहीं आएंगे. प्रीमियर के बाद हर गुरुवार नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे, जिनमें 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के बीच भरोसे, धोखे, रणनीति और सस्पेंस से भरपूर गेम देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: The Traitors Season 2: ट्रेटर बन धोखे और माइंड गेम का खेल खेलेंगे ये 21 कंटेस्टेंट, कंफर्म लिस्ट आउट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >