अब Kartik Aaryan के कोरोना रैप सॉन्ग पर द ग्रेट खली ने जिम में यूं बहाया पसीना, देखें VIDEO

The Great Khali का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वह अपने घर में वर्कआउट कर रहे है और बैकग्राउंड में कार्तिक का कोरोना स्टॉप कारो ना रैप चल रहा है.

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कोरोना वायरस को लेकर लगातार लोगों को जागरुक करते आ रहे है. उनका रैप और मोनोलॉग #CoronaStopKaroNa ने लोगों को बहुत प्रभावित किया था. पीएम मोदी ने भी उनकी वीडियो की तारीफ की था. अब इसी पर द ग्रेट खली (The Great Khali) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वह अपने घर में वर्कआउट कर रहे है और बैकग्राउंड में कार्तिक का कोरोना स्टॉप कारो ना रैप चल रहा है.

Also Read: Kartik Aaryan ने जब फैन से कहा- 2 लाख रुपये ले लो और वीडियो रेंडर करवा दो…

खली ने अपने टिकटॉक पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह अपने घर में वर्कआउट करते हुए, वजन उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में कोरोना स्टॉप करो ना प्ले हो रहा है. खली का लोगों को इस तरह जागरुक करना खूब पसंद आ रहा है. इसके साथ ही फैंस उनके वीडियो को खूब लाइक एंड शेयर कर रहे है.

@thegreatkhali8

♬ Corona Stop Karo Na – Kartik Aaryan

वहीं, कार्तिक आर्यन अपने नये सीरीज कोकी पूछेगा के लेकर सुर्खियों में है. इसमें वह कोरोना सर्वाइवर्स, डॉक्‍टर्स, पुलिस और सोशल वर्कर्स के इंटरव्यू कर रहे हैं. ‘कोकी पूछेगा’ सीरीज के पहले एपिसोड में उन्‍होंने गुजरात की पहली कोरोना पेशेंट सुमिति सिंह से बात की थी. जबकि दूसरे एपिसोड में उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद की डॉक्टर मीमांसा बुच से बात की.

कार्तिक सबसे पहले उनसे पूछते हैं कि, लॉकडाउन कितना जरूरी है ? 29 वर्षीया मीमांसा बता रहा हैं कि, यह बेहद जरूरी है इस समय में. अगर ऐसा नहीं होता है यह काफी ज्‍यादा लोगों को एकसाथ प्रभावित कर सकता है. पिछली रात हमारे पास 59 नये मामले आये थे.’ इसके बाद कार्तिक उनके पूछते हैं कि दिसंबर का क्‍या प्‍लान है आपलोगों के पास…. इसका जवाब आप इस वीडियो में देख सकते हैं.

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘लव आज कल’ थी जिसमें वह सारा अली खान संग नजर आये थे. उनकी आनेवाली फिल्‍मों में ‘भूल भुलैया’ का रीमेक और ‘दोस्ताना 2’ है. भूल भुलैया में वह कियारा आडवाणी संग नजर आयेंगे वहीं दोस्ताना में कार्तिक अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >