The Great Indian Kapil Show: अवॉर्ड शोज में क्यों नहीं जाते हैं आमिर खान, बोले- समय बहुत कीमती है और…

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो जबसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है, तब से फैंस इसके सभी एपिसोड्स को काफी पसंद कर रहे हैं. अब आमिर खान बतौर गेस्ट नजर आएंगे. यहां वो पूरी टीम के साथ काफी मस्ती करेंगे और कई दिलचस्प खुलासे भी करेंगे.

The Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो की धमाकेदार शुरुआत रणबीर कपूर, नीतू सिंह और रिद्धिमा साहनी ने की थी. यह पहली बार था जब ये तीनों कपूर किसी टॉक शो में एक साथ नजर आए. सभी ने यहां ढेर सारी मस्ती की थी. बाद में विक्की कौशल और सनी कौशल गेस्ट बनकर आए और उन्होंने कपिल के साथ कई मजेदार किस्से शेयर किए. अब अपकमिंग एपिसोड में हमें मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान दिखाई देने वाले हैं. यहां एक्टर ने पूरी टीम के साथ काफी अच्छा टाइम बिताया. साथ ही उन्होंने ये भी रिवील किया कि वो किसी अवॉर्ड शो में क्यों नहीं जाते हैं.


द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे आमिर खान
द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो नेटफ्लिक्स की ओर से रिलीज किया गया है. इसमें आमिर खान और कपिल शर्मा करियर से लेकर बच्चों तक हर चीज पर चर्चा कर रहे हैं. इसकी शुरुआत आमिर खान की ओर से अपने बच्चों के बारे में शिकायत करने से होती है कि वे उनकी बिल्कुल भी नहीं सुनते. उनका कहना है कि काफी समय से इस बात पर चर्चा चल रही थी कि वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो में क्या पहनेंगे. उन्होंने कहा कि वह शॉर्ट्स पहनकर आना चाहते थे लेकिन बच्चों ने जिद्द की कि वह जींस पहनकर पहुंचे.


अवॉर्ड शोज में क्यों नहीं जाते हैं आमिर खान
इसके बाद कपिल शर्मा अपनी फ्लॉप फिल्मों पर बात करते हैं. जिसके बाद आमिर कहते हैं कि मेरी भी पिछली दोनों मूवीज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं. तब अर्चना ही उनसे पूछती हैं कि वह अवॉर्ड लेने क्यों नहीं जाते. आमिर के पास हमेशा की तरह एक शानदार जवाब है. उनका कहना है कि समय बहुत कीमती है और इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए. इस बात को सुनकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं. बता दें कि आमिर खान उन लोगों में से हैं, जो अवॉर्ड शो में जाने से परहेज करते हैं.


कपिल के साथ आमिर ने की खूब मस्ती
आमिर खान पीके के अपने उस सीन पर भी बात करते हैं, जहां उन्होंने रेडियो पकड़ रखा था. कपिल ने कहा कि आपको डर नहीं लगा कि अगर आपकी फ्रीक्वेंसी इधर-उधर हो जाती तो क्या होता. इसपर एक्टर जोर-जोर से हंसने लगते हैं. बता दें कि कॉमेडी सीरीस द ग्रेट इंडियन कपिल शो शनिवार को रात 8 बजे शुरू होता है. आप भी ये मजेदार एपिसोड बिल्कुल भी मिस न करें.

Also Read- The Great Indian Kapil Show: सनी ने लीक कर दी भाई विक्की कौशल की ये अनोखी आदत, मजेदार किस्सा सुन नहीं रुकेगी हंसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >