The Great Indian Kapil Show: कपिल के शो में विक्की कौशल ने की सुनील ग्रोवर की बोलती बंद, फैंस बोले- क्या बात है, VIDEO

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दोनों भाई विक्की कौशल और सनी कौशल आएंगे. कपिल की टीम के साथ दोनों भाई खूब मस्ती करते दिखे. शो का नया प्रोमो जारी किया गया है.

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर आता है. शो का हर एपिसोड काफी मजेदार है. अबतक शो में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, क्रिकेटर रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ आ चुके हैं. सुनील ग्रोवर के वापस कपिल के शो में आने के बाद दर्शक इसे लेकर कफी उत्सुक है. सुनील डफली के रोल में छा गए है. चौथे एपिसोड में विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल आने वाले हैं. नया प्रोमो सामने आ गया है.


द ग्रेट इंडियन कपिल शो में विक्की कौशल को याद आई कैटरीना कैफ
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इस हफ्ते विक्की कौशल और सनी कौशल शिरकत करेंगे. सुनील ग्रोवर इसमें डफली बनकर आती है और विक्की को अपना पति बताती है. डफली कहती है, हमार पति का नाम क से है. इसपर विक्की जवाब में कहते है, हमारी पत्नी का नाम भी क से ही है. जिसके बाद विक्की कहते है, इस बात पर तो हम भाई-बहन हुए. ये सुनकर सब कोई खूब हंसने लगते है. इसके अलावा शो में विक्की और सनी कौसल एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते दिखते है.


शरवरी वाघ का आया शो में नाम
वहीं, कपिल शर्मा, सनी कौशल की रुमर्ड गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ को लेकर मजाक करते हैं. कपिल कहते हैं, “वैलेंटाइन जो होता है, 14 शरवरी को हो, 14 फरवरी को ही होना चाहिए या.” इस पर विक्की कहते हैं ये तेरे जवाब का इंतजार नहीं कर रहे हैं ये पंच दे रहे हैं. दोनों की बातों सुनकर सनी शरमा जाते है. नेटफ्लिक्स ने प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा, हंसने और हंसने का तरीका इस बार कैजुएल नहीं कौशल होगा क्योंकि आ रहे हैं ‘द कौशल ब्रदर्स. इसपर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, उफ क्या बात है. एक यूजर ने लिखा, सब कुशल मंगल, इंतजार कर रहा.

Kapil Sharma शो में फैन ने किया ये बदलाव करने का रिक्वेस्ट, कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >