कपिल शर्मा ने पूछा- Team India में गजनी कौन है? सूर्यकुमार यादव बोले- वह टॉस के टाइम पर कॉइन ही…

शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का लेटेस्ट एपिसोड क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होगा. अपकमिंग एपिसोड में इंडियन क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी शो में नजर आएंगे. शो का एक प्रोमो आया है, जो काफी मजेदार है.

The Great Indian Kapil Show Season 2: द ग्रेट इंडियन कपल कपिल शो सीजन 2 को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. सीजन 2 के प्रोमो ने दर्शकों के बीच बेताबी बढ़ा दी थी और गेस्ट को देखकर सबकी धड़कनें तेज हो गई. लेटेस्ट प्रोमो में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शो की रौनक बढ़ाई. वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और सूर्यकुमार यादव दिख रहे हैं. बातचीत के दौरान पता चलता है कि टीम में गजनी कौन है.

ग्रेट इंडियन कपल कपिल शो सीजन 2 का प्रोमो

ग्रेट इंडियन कपल कपिल शो सीजन 2 का प्रोमो नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. प्रोमो में अर्चना पूरन सिंह मेहमानों से पूछती है कि गजनी कौन है. इस पर रोहित शर्मा कहते हैं, अरे यार. इसपर शिवम दुबे कहते हैं, थोड़ा टॉस के टाइम पर नाम भूल जाते है. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव कहते हैं, नहीं, नहीं, नाम तो नहीं भूलते, कॉइन ही भूल जाते हैं. इससे पहले, प्रीव्यू वीडियो में रोहित ने कहा था, यह असली टाइटल है मेरा. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, रोहित शर्मा की वाइब ही अलग है. एक यूजर ने लिखा, ये एपिसोड देखने के लिए उत्साहित हूं.

इस दिन से शुरू हुआ द ग्रेट इंडियन कपिल शो

प्रोमो में सुनील ग्रोवर द ग्रेट खली या क्या खली के किरदार में दिख रहे हैं. इसके अलावा कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, धर्मेंद्र और सनी देओल की नकल करते दिख रहे हैं. इसके अलावा शो में विराट कोहली, एमएस धोनी के खेलने के स्टाइल को कॉपी करते क्रिकेटर दिख रहे हैं. वहीं, द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2, 21 सितंबर से शुरू हो चुका है. शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट, वेदांग रैना अपनी फिल्म जिगरा को प्रमोट करने आए थे.

Also Read- The Great Indian Kapil Show 2 OTT: कपिल शर्मा का शो इस दिन से ओटीटी पर होगा स्ट्रीम, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >