The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने क्रिकेटर रोहित शर्मा-श्रेयस अय्यर संग दिए स्टाइलिश पोज, जानें कहां और कितने बजे आएगा एपिसोड

The Great Indian Kapil Show: शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर आने वाले हैं और दर्शक इसे लेकर काफी उत्सुक है. कपिल शर्मा ने एपिसोड को लेकर नया अपडेट दिया है.

The Great Indian Kapil Show: अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो शुरू होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. सुनील ग्रोवर के शो में दोबारा आने की वजह से भी शो लाइमलाइट में आ चुका है. पहला एपिसोड आ चुका है, जिसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी काउच पर नजर आए थे. अगला एपिसोड आज यानी 6 अप्रैल को आएगा. इस एपिसोड में क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर नजर आएंगे. अब कपिल ने उन दोनों के साथ तसवीरें शेयर कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.


द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रोहित शर्मा-श्रेयस अय्यर आएंगे नजर
शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर शिरकत करने वाले है. शो का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें कॉमेडियन उनके साथ मस्ती करते दिखे थी. अब कपिल ने उन दोनों के साथ फोटो शेयर कर फैंस को याद दिलाया कि एपिसोड आज आने वाला है. तसवीर में तीनों अलग-अलग पोज दे रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है. ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. ये शो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. इसे आप आज रात आठ बजे देख पाएंगे.


रोहित शर्मा ने इस बात को लेकर किया खुलासा
रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर वाले द ग्रेट इंडियन कपिल शो प्रोमो में कपिल शर्मा उनसे मजेदार सवाल पूछते दिखे. कपिल कहते हैं, आजकल स्टंप्स पर माइक्रोफोन होते हैं. भाई आपने कभी किसी को गुस्से में प्रवचन दे दिया हो. इसपर रोहित शर्मा कहते है, कर भी क्या सकते है, हमारे लड़के सुस्त मुर्ग है. भागते नहीं है. फिर उनस कॉमेडियन पूछते है, आपको कभी किसी ने अजीब सलाह दी है. इसपर रोहित कहते हैं, एयरपोर्ट पर आपने देखा होगा सारे क्रिकेटर हेडफोन लगा कर जाते है. स्टाइल थोड़ी मारते है कोई. ये सुनकर सब हंसने लगते है.

The Great Indian Kapil Sharma Show Trailer: कपिल शर्मा के शो में गुत्थी बन सुनील ने लूटी महफिल, जानें कब और कहां देख सकते है शो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >