The Great Indian Kapil Show: वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार पर छलका रोहित शर्मा का दर्द, कह दी ये बड़ी बात

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने दिल की बात कही, उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार पर बड़ी बात कही.

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है. पहला एपिसोड टेलीकास्ट हो चुका है, जिसमें एनिमल स्टार रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी आए थे. दूसरे एपिसोड में क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शो में चार चांद लगाया. कपिल और सुनील ग्रोवर ने दोनों के साथ खूब मस्ती की. इस दौरान रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 हारने के अपने अनुभव को बताया. चलिए आपको बताते है उन्होंने क्या कहा.


वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार पर रोहित शर्मा ने कही ये बात
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 142 देशों में टेलीकास्ट होता है. दूसरा एपिसोड काफी मजेदार रहा. शो में रोहित शर्मा से 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बारे में पूछा गया. इसपर हिटमैन ने कहा, कहना बहुत मुश्किल है क्योंकि जब मैच के पहले हम दो दिन अहमदाबाद में थे, प्रैक्टिस हमने की है. एक अच्छा गति टीम का बना हुआ था. बोलते है जैसे की ऑटोपायलट पर टीम चल रही थी. आगे उन्होंने कहा, जब फाइनल मैच स्टार्ट हुआ.


रोहित शर्मा बोले- ऑस्ट्रेलिया ने उस दिन हमसे अच्छा खेला
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रोहित शर्मा ने आगे कहा, हमने शुरुआत अच्छी की. शुभमन गिल जल्दी ऑउट हो गया. उसके बाद विराट और मेरा थोड़ा सा एक पार्टनरशिप हुआ. हमें कॉन्फिडेंस था कि हम अच्छे स्कोर कर लेंगे. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उस दिन हमसे अच्छा खेला. जिसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने पूरी टीम की तारीफ की. उन्होंने कहा, मुझे एक बात कहनी है कि हमने हमें वक्त वर्ल्ड कप जीता हो या ना हो आपने अपने हिंदुस्तान का दिल जीता है. वहां पर मौजूद दर्शकों ने चिल्लाकर कहा, हमें आप पर गर्व है.

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने क्रिकेटर रोहित शर्मा-श्रेयस अय्यर संग दिए स्टाइलिश पोज, जानें कहां और कितने बजे आएगा एपिसोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >