The Great Indian Kapil Show: राघव चड्ढा को लेकर कपिल ने परिणीति से कही ऐसी बात… खिलखिला उठे सभी दर्शक, VIDEO

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के हर एक एपिसोड को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अब आने वाले एपिसोड में हमें अमर सिंह चमकीला के स्टार्स काउच पर बैठे दिखेंगे. जहां कपिल परिणीति से मजाक करेंगे.

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा स्टारर कॉमेडी शो जबसे नेटफ्लिक्स पर ऑनएयर हुआ है, तबसे फैंस एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. अब आने वाले एपिसोड में हमें अमर सिंह चमकीला के मुख्य कलाकार दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा दिखाई देंगे. उनके साथ इम्तियाज अली भी होंगे. मेकर्स की ओर से नया टीजर शेयर किया है. जिसमें कपिल परी को राजनेता राघव चड्ढा के साथ उनके रोमांस के बारे में चिढ़ाते नजर आए.


द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो आउट
प्रोमो की शुरुआत दिलजीत, परिणीति और इम्तियाज के कपिल के साथ सेट पर पहुंचने से हुई. इसके बाद कपिल परिणीति से पूछते हैं, “ये राघव, राजनीति करते करते परिणीति, परिणीति कब से करने लग गए?” इस सवाल को सुनकर सभी जोर-जोर हंसने लगते हैं. बता दें कि परिणीति और राघव पिछले साल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी शादी राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस होटल में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई.

इम्तियाज और दिलजीत की नोकझोंक
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो इस बीच, टीजर में दिलजीत और परिणीति को द ग्रेट इंडियन कपिल शो में गाते हुए भी दिखाया गया. एक पल में, जब इम्तियाज ने कहा कि पंजाबी शाम को शराब पीने के मूड में होते हैं, तो दिलजीत ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि ज्यादातर लोग शाम को उसी मूड में आते हैं. इस पर कपिल ने मजाक में कहा कि जब पंजाबियों को गुस्सा आता है तो वे पूरी ताकत से बचाव करते हैं.


अमर सिंह चमकीला के बारे में
इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला का प्रीमियर 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगा. यह बायोपिक ड्रामा मशहूर गायिका के जीवन पर आधारित है, जिसकी 27 साल की उम्र में हत्या कर दी गई थी. परिणीति ने फिल्म में चमकीला की पत्नी अमरजोत का किरदार निभाया है. एआर रहमान ने फिल्म का संगीत तैयार किया है. द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ और हर शनिवार रात 8 बजे नया एपिसोड आता है.

Also Read- The Great Indian Kapil Show: वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार पर छलका रोहित शर्मा का दर्द, कह दी ये बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >