The Great Indian Kapil Show: आमिर खान को इस वजह से एक्स वाइफ रीना दत्ता ने मारा था थप्पड़, एक्टर ने खुद किया खुलासा

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आमिर खान ने अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे आप नहीं जानते होंगे.

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त रहा. शो के लेटेस्ट एपिसोड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आए. आमिर पहली बार किसी रियलिटी शो में आए है. आज तक उन्होंने कभी भी किसी भी अवॉर्ड शो में भाग नहीं लिया था. फैंस उन्हें कपिल के शो में देखने के लिए काफी उत्साहित थे. कपिल और उनकी टीम ने एक्टर से कई मजेदार सवाल पूछे, जिसका जवाब वो देने से पीछे नहीं हटे. इस दौरन एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता से जुड़ा किस्सा भी बताया.


द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए आमिर खान
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आमिर खान ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिया. अपने करियर से लेकर बच्चों, फिल्मों के बारे में एक्टर ने खुलकर बात की. एक्टर ने अपनी पूर्व पत्नी रीना दत्ता से जुड़ा किस्सा सुनाया, जिसमें रीना लेवर पेन में थी. एक्टर ने बताया कि उनके बेटे जुनैद के जन्म के दौरान रीना ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. एक्टर ने बताया था कि रीना जी लेवर पेन में थी. हमलोग अस्पताल में थे और एक अच्छे पति होने के नाते मैं कुछ सांस लेने का एक्सरसाइज प्रैक्टिस करने लगा.

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने आमिर खान से तीसरी शादी को लेकर पूछा सवाल, जानिए एक्टर ने क्या दिया जवाब

Aamir Khan Birthday: आमिर खान के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

The Great Indian Kapil Show: अवॉर्ड शोज में क्यों नहीं जाते हैं आमिर खान, बोले- समय बहुत कीमती है और…


आमिर खान को रीना राव ने मारा था थप्पड़
आमिर खान ने आगे बताया, जैसे-जैसे उसका दर्द आगे बढ़ रहा था, मैंने उसे शांत करने की कोशिश किया. तभी मुझे उन्होंने थप्पड़ मार दिया और बकवास बंद करने के लिए कहा. रीना जी उस समय बहुत दर्द में थी. उन्होंने मेरा हाथ भी काट लिया था. गौरतलब है कि आमिर और रीना की शादी 16 साल तक चली. जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया. कपल के दो बच्चे है- आयरा खान और जुनैद. हाल ही में आयरा ने शादी कर ली है और जुनैद फिल्मों में एंट्री करने वाले है.

Aamir Khan-Darsheel Safary: 16 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे आमिर खान-दर्शील सफारी, नये लुक में दिखे दोनों एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >