The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म का बुरा हाल, टिकट खिड़की पर नहीं मिल रहे दर्शक

The GOAT Box Office Collection Day 14: तलपति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने जहां रिलीज के तीन दिनों के भीतर 100 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब ये 300 करोड़ तक पहुंचने के लिए स्ट्रगल कर रही है.

The GOAT Box Office Collection Day 14: तलपति विजय की तमिल फिल्म 5 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपने परफॉर्मेंस और कहानी के लिए दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफ बटोरी. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने अपने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और 3 दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. रिलीज के 11 दिनों में फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई, लेकिन दूसरे बुधवार को, GOAT की टिकट खिड़की पर दर्शकों की संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के अपने लक्ष्य के लिए फिल्म का संघर्ष बढ़ गया.

GOAT ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ का किया कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने 14वें दिन (दूसरे बुधवार) 2.50 करोड़ रुपये कमाए. बॉक्स ऑफिस पर GOAT का कुल नेट कलेक्शन 229.10 करोड़ रुपये है. 18 सितंबर को सिनेमाघरों में फिल्म की 18.08 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी थी. वहीं, हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.22 फीसदी है.

GOAT फिल्म की क्या है कहानी

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम, जिसे GOAT के नाम से भी जाना जाता है, एक साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो गांधी नाम के एक जासूस एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है. उसकी सेवानिवृत्ति के बाद, उसे एक कठिन कार्य दिया जाता है, जो उनके पास्ट से टकराता है. तमिल फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत त्यागराजन, स्नेहा प्रसन्ना, प्रभु देवा और मोहन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. एमएस धोनी, तृषा और शिवकार्तिकेयन कैमियो करते दिखाई दिए. फिल्म में तलपति विजय दोहरी भूमिकाओं में हैं.

वेंकट प्रभु ने डी-एजिंग तकनीक को लेकर क्या कहा

निर्देशक वेंकट प्रभु ने GOAT में इस्तेमाल की जाने वाली डी-एजिंग तकनीक के बारे में भी बात की. उन्होंने इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, कहा, “सबसे पहले जब मैंने स्क्रिप्ट लिखी, तो मुझे डी-एजिंग तकनीक के बारे में पता नहीं था, और इसलिए मैंने पिता और पुत्र के साथ स्क्रिप्ट शुरू की, जिसे अलग-अलग अभिनेताओं की ओर निभाया जाना था. फिर मेरे सहपाठी विक्रम, जो एनीमेशन में हैं और हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं, ने डी-एजिंग के बारे में बताया और उसे मैंने इस्तेमाल किया.

Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें 10 दिनों का कलेक्शन

Also Read- Box Office Report: 200 करोड़ के पार GOAT, करीना की द बकिंघम मर्डर्स का नहीं पड़ा कोई असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >