The Buckingham Murders First Review: रोंगटे खड़े कर देगी करीना कपूर की मिस्ट्री थ्रिलर, क्रिटिक्स ने दिए इतने रिव्यू

The Buckingham Murders First Review: करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का मुंबई में प्रीमियर हुआ. अब फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं कैसी है ये मूवी.

The Buckingham Murders First Review: करीना कपूर खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म द बकिंघम मर्डर्स की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हंसल मेहता की ओर से निर्देशित ये फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मिस्ट्री थ्रिलर को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बीते दिनों मुंबई में द बकिंघम मर्डर्स की स्क्रीनिंग हुई थी. अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है.

द बकिंघम मर्डर्स का पहला रिव्यू आउट, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार्स

एक्स पर एक फिल्म क्रिटिक्स ने करीना कपूर की द बकिंघम मर्डर्स का रिव्यू किया और इसे 4/5 रेटिंग दी. उन्होंने लिखा, #द बकिंघममर्डर्स- पावरफुल फिल्म है. एक सिनेमैटिक जादू, जो दर्शकों को इमोशनल पंच देता है. हंसल मेहता के सूक्ष्म निर्देशन और #KareenaKapoorKhan के टूर-डे-फोर्स परफॉर्मेंस चार चांद लगाती है.

क्या मस्ट वॉच है करीना कपूर की फिल्म

पर्सनल ट्रेजडी और प्रोफेशनल उथल-पुथल से जूझ रही एक पुलिसकर्मी के रूप में, करीना ने बेहतरीन एक्टिंग की. उनका प्रदर्शन दिल दहला देने वाला है. कठिन सामाजिक मुद्दों और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अपनी बेबाक नजर के साथ, द बकिंघम मर्डर्स पूरी तरह से रहस्य सिनेमा प्रेमियों के लिए है !! मस्ट वॉच

हंसल मेहता की फिल्म की तुलना दर्शकों ने इस शो से की

द बकिंघम मर्डर्स का जब ट्रेलर रिलीज किया गया था, तो कुछ दर्शकों ने फिल्म की तुलना एचबीओ की सीरीज Mare of Easttown से की थी. हालांकि निर्देशक हंसल मेहता ने सभी को किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित किया है और कहा है कि फिल्म अपनी खूबियों के आधार पर खरी उतरेगी. फिल्म में रणवीर बरार भी मुख्य भूमिका में हैं. ‘द क्रू’ के बाद करीना की यह साल 2024 की दूसरी फिल्म है.

Also Read-The Buckingham Murders: हंसल मेहता की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म से Kareena Kapoor का डिटेक्टिव अवतार में टीजर आउट

Also Read- The Buckingham Murders Trailer: करीना कपूर की नई फिल्म, जानिए क्यों है यह साल की सबसे बड़ी क्राइम-थ्रिलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >