The Buckingham Murders Box Office Collection: करीना कपूर की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, जानें अबतक का कलेक्शन

The Buckingham Murders Box Office Collection: करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स', 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हंसल मेहता की ओर से निर्देशित फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई.

The Buckingham Murders Box Office Collection: करीना कपूर खान ने पहली बार पर्दे पर जासूस की भूमिका निभाई है और उन्हें इसके लिए फैंस और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. इस फिल्म में उन्होंने जसमीत भामरा की भूमिका निभाई, जो बकिंघमशायर में 10 साल के बच्चे की हत्या के मामले की जांच करती है. क्राइम-थ्रिलर मूवी 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों से कुछ खास प्यार नहीं मिला. इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई.

बकिंघम मर्डर्स ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए कितने करोड़

बकिंघम मर्डर्स दो वर्जन में रिलीज हुई, पहला हिंदी और दूसरा अंग्रेजी. फिल्म की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत देखने को मिली. इसने महज 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन इसने 1.95 करोड़ कमाया. वहीं वीकेंड पर मूवी ने 2.15 करोड़ का बिजनेस किया. जिसके बाद करीना कपूर की फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.31 करोड़ हो गया. मूवी को तुम्बाड और वीर जारा से कड़ी टक्कर मिल रही है. दोनों ही मूवी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

बकिंघम मर्डर्स फिल्म की क्या है कहानी

रहस्यमय नाटक जसमीत (करीना) के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपने छोटे बेटे एकम (मैराज कक्कड़) की मौत से जूझ रही है. तभी उसे एक लापता लड़के इशप्रीत का मामला सौंपा गया है, जिसकी उम्र लगभग उसके बेटे जितनी ही थी. फिल्म के कलाकारों में ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन भी शामिल हैं. बकिंघम मर्डर्स करीना की निर्माता के रूप में पहली फिल्म भी है.

Also Read- The Buckingham Murders Review:हंसल मेहता की इस मर्डर मिस्ट्री में करीना का काम है कमाल 

Also Read- The Buckingham Murders: राजकुमार राव ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मनोरंजक थ्रिलर को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >