Teri Meri Doriyaann Off Air: ऑफ-एयर हो रहा अंगद-साहिबा का सीरियल तेरी मेरी डोरियां, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

तेरी मेरी डोरियां के फैंस के लिए बुरी खबर है. सीरियल ऑफ-एयर हो रहा है और इस महीने तक ही टीवी पर टेलीकास्ट होगा. आखिरी एपिसोड किस दिन आएगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

Teri Meri Doriyaann: विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर स्टारर तेरी मेरी डोरियां दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. अब सीरियल ऑफ-एयर होने जा रहा है. जी हां, सोशल मीडिया पर कई दिनों से शो के बंद होने की खबरें चल रही है. अब ये कन्फर्म हो गया है. शो में वीर का किरदार निभाने वाले वीर यानी जतिन अरोड़ा ने बताया कि शो बंद हो रहा. शो का आखिरी एपिसोड कब आएगा, इसकी तारीख आपको हम बताते हैं.

तेरी मेरी डोरियां होगा इस दिन खत्म

तेरी मेरी डोरियां पिछले साल जनवरी में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था. शो हर शाम सात बजे टेलीकास्ट होता है. शो के ऑफ-एयर होने की खबर से फैंस यकीनन काफी दुखी होंगे. शो का आखिरी एपिसोड 14 जुलाई को आएगा. इस बारे में जतिन अरोड़ा ने बताया. ईटाइम्स से बात करते हुए जतिन ने बताया कि शो 14 जुलाई को खत्म हो जाएगा. शो के खत्म होने से पहले वीर की एंट्री होगी. जतिन ने बताया कि उसका कैरेक्टर अब पॉजिटिव हो जाएगा.

Teri Meri Doriyaann के ऑफ-एयर होने से पहले इस पुराने किरदार की होगी री-एंट्री, अंगद की जिंदगी में आएगा नया ट्विस्ट

Also Read: Teri Meri Doriyaann Off-Air: क्या सच में जुलाई में ऑफ-एयर हो जाएगा शो, अंगद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम शूटिंग कर रहे…

Teri Meri Doriyaann: क्या सीरियल से कटेगा साहिबा का पत्ता, हिमांशी पाराशर बोलीं- दर्शकों को शो में नया…

तेरी मेरी डोरियां में गुरनूर करेगी अंगद से अपने प्यार का इजहार

वहीं, तेरी मेरी डोरियां के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो मिस गुरनूर को अंगद से प्यार हो गया है. शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें वो अंगद से अपने प्यार का इजहार करने वाली होती है. वो जैसे ही अपने दिल की बात कहती है, उसी वक्त उसका एक्स हसबैंड जोरावार आ जाता है. उसे देखकर उसकी हालत खराब हो जाती है. जोरावार से गुरनूर काफी डरती है और ये डर उसके चेहरे पर साफ दिखता है. अब क्या अंगद उसे जोरावार से बचा पाएगा. क्या अंगद को भी गुरनूर से प्यार होगा. सारे राज से एपिसोड से पर्दा हटेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >