Teri Meri Doriyaann: नहीं मरा है गैरी, साहिबा से होगी मुलाकात, अपने ही घर में चोरी करेगी सीरत!

तेरी मेरी डोरियां के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंगद कहता है कि बीमा कंपनी जांच के बाद ही पैसा देगी. अंगद ने इस डील के लिए अपना सारा बिजनेस दांव पर लगा दिया था और ये सब वो साहिबा को बताता है. वहीं, शो में गैरी की वापसी हो गई है.

Teri Meri Doriyaann: सीरियल तेरी मेरी डोरियां ने इस साल जनवरी में स्टार प्लस पर शुरुआत की. इतने कम समय में ही सीरियल ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली है. विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर, अंगद और साहिबा का किरदार निभा रहे है. दोनों की जोड़ी काफी जमती है. टीआरपी लिस्ट में इसने रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है. शो लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहा है. इस बीच खबरें थी कि शो में दोबारा से गैरी यानी तुषार ढेंबला वापसी कर रहे हैं. शो में उनकी कहानी दिखाई जा रही है, लेकिन चेहरा अभी तक रिवील नहीं किया गया है. अंगद का नाम लेकर किसी ने हीरा ले लिया और इस बात से अंगद काफी परेशान है. अंगद उस शख्स का पता लगाना चाहता है. हालांकि साहिबा को लगता है कि ये सनी सोदू नाम के शख्स ने किया है.

तेरी मेरी डोरियां में गैरी की एंट्री

तेरी मेरी डोरियां में गैरी के वापस आने से कहानी को नया ट्विस्ट मिलेगा. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि साहिबा सनी सूद की असली पहचान उजागर करने के लिए पूरी तरह तैयार होंगी. साहिबा मामले की आगे जांच करना चाहती है. वहीं, अंगद को हीरे के आभूषणों में एक बड़ी धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तार किया जाएगा. जिसके बाद साहिबा इस फ्राड के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी. उसके बाद उसकी मुलाकात गैरी से होगी. साहिबा उसे देखकर चौंक जाएगी क्योंकि सबने सोच लिया था कि गैरी की मौत हो चुकी है. वहीं, गैरी ही होगा जो सनी सूद के रूप में अंगद के नाम का दुरुपयोग कर रहा होगा.

गैरी ने तेरी मेरी डोरियां की शूटिंग की शुरू

इडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, तुषार गैरी के रूप में लौट गए है और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है. एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, “तुषार का किरदार गैरी पुनर्जीवित हो गया है, और वह पिछले कुछ दिनों से शो के सेट पर है. तेरी मेरी डोरियां ‘गुम है किसी के प्यार में’ के बाद टीवी पर दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है, इसलिए निर्माता नए ट्विस्ट पेश करके इसे दर्शकों के लिए और अधिक दिलचस्प और मनोरंजक बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि कुछ समय पहले ही इसमें हर्ष राजपूत की एंट्री हुई थी. हालांकि फिलहाल के लिए हर्ष का किरदार इसमें खत्म हो चुका है.

अंगद ने घरवालों से छिपाई हीरा चोरी होने की बात

तेरी मेरी डोरियां के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंगद कहता है कि बीमा कंपनी जांच के बाद ही पैसा देगी. अंगद ने इस डील के लिए अपना सारा बिजनेस दांव पर लगा दिया था और ये सब वो साहिबा को बताता है. वो कहता है कि हीरा उसे नहीं मिला और सबकुछ खराब होने वाला है. तभी बरार परिवार का कॉल आता है और अंगद सबकुछ बताने वाला होता है. हालांकि साहिबा उसे रोक देती है. अंगद, साहिबा से कहता है कि उसे इस मामले में पड़ना नहीं चाहिए क्योंकि वो हर बार मुसीबत में फंस जाती है. अंगद और साहिबा बरार हाउस वापस आते है. जबज्योत अंगद से पूछती है कि हीरा लाने के बाद भी वो उदास क्यों है.

सीरत करेगी अपने घर में चोरी

सीरत को एक अनजाने नंबर से कई बार कॉल आता है. सीरत को शख्स कुछ करने के लिए कहता है. सीरत पहले तो इसके लिए सहमत नहीं होती है, लेकिन बाद में वो मान जाती है. उसकी बातें साहिबा सुन लेती है और वो उससे पूछती भी है. सीरत, साहिबा को कुछ भी बताने से मान कर देती है. वहीं, सभी दिवाली मनाते है और सीरत को उस अनजान शख्स का मैसेज आता है. सीरत सोचती है कि उसे काम करने के लिए अंगद और साहिबा को कमरे से बाहर निकालना पड़ेगा. सीरत अंगद के कमरे में जाकर लॉकर से पासकोड चुराने की कोशिश करती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >