Tejasswi Prakash Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन है सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की रनरअप, इतनी लेती हैं फीस

Tejasswi Prakash Net Worth: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर का नाम लीक हो गया है. कहा जा रहा है कि गौरव खन्ना विजेता बने है और निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश फर्स्ट और सेकेंड रनरअप बने. आइये जानते हैं तेजस्वी कितने करोड़ की मालकिन है.

Tejasswi Prakash Net Worth: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के साथ फिनाले की रेस में आगे बढ़ रहा है. शो की टीआरपी ज्यादा अच्छी नहीं रही, लेकिन ऑनलाइन नेटिजन्स ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया. सोशल मीडिया पर खबरें आ रही है कि पहले सीजन के विनर गौरव खन्ना बने हैं. वहीं फर्स्ट रनरअप को लेकर काफी कंफ्यूजन है. बीते दिनों कहा गया कि तेजस्वी प्रकाश पहली रनरअप है, हालांकि इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार निक्की तंबोली पहली रनर-अप हैं जबकि तेजस्वी दूसरी रनरअप के तौर पर उभरी है. आइये जानते हैं एक्ट्रेस का नेटवर्थ.

कितने करोड़ की मालकिन हैं तेजस्वी प्रकाश

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, तेजस्वी प्रकाश की कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये है. सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में की भी वह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. कथित तौर पर, वह हर हफ्ते 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

एक शो के लिए कितनी फीस लेती हैं तेजस्वी प्रकाश

सियासत के अनुसार, तेजस्वी प्रकाश की वार्षिक आय लगभग 2 करोड़ है, और मंथली इनकम उनका 15 लाख है. अभिनेत्री अपने टीवी शो के लिए प्रति एपिसोड लगभग 6 लाख चार्ज करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 7.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती हैं. तेजस्वी प्रकाश कथित तौर पर प्रति पोस्ट 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं. वह बिग बॉस 15 की सबसे महंगी खिलाड़ी थी. उन्होंने हर वीक के लिए 10 लाख चार्ज किए थे.

इन जगहों पर है तेजस्वी प्रकाश का घर

तेजस्वी प्रकाश 1 करोड़ की कीमत वाली ऑडी Q7 की भी मालकिन है. उन्होंने बिग बॉस 15 जीतने के बाद यह लग्जरी कार खरीदी थी. वह मुंबई में एक आलीशान घर में रहती हैं और गोवा में भी उनका एक खूबसूरत हाउस भी है. अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ मिलकर दुबई में 2 करोड़ की कीमत का आलीशान घर भी खरीदा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >