Tejasswi Prakash ने करण कुंद्रा से कर ली शादी? सिंदूर लगाए दिखी एक्ट्रेस

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट कपल में से एक है. दोनों का एक वीडियो इन-दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में तेजा मांग में सिंदूर लगाए स्पॉट की जा रही है.

बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम करने वाली तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अपने शो नागिन 6 को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस इन-दिनों करण कुंद्रा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई है. दोनों कपल अक्सर डिनर डेट और मूवी पर स्पॉट किए जाते है. फैंस को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है. वे उन्हें प्यार से तेजरन कहते है. अब करण और तेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है.

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) मुंबई में स्पॉट हुए. इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर के साड़ी में स्पॉट की गई. उन्होंने अपने मांग में सिंदूर लगा रखा था. जिसके बाद फैंस दोनों की शादी को लेकर चर्चा करने लगे. दोनों ने बतौर पति-पत्नी कैमरा के सामने पोज भी दिया. दोनों लव बर्ड्स की ये तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CcFwXb9qBVf/

करण कुंद्रा ने इस दौरान ज्यादा भीड़ देखते हुए एक पोजेसिव ब्यॉफ्रेंड की तरह तेजा का हाथ कसकर थाम रखा था. वहीं तेजा ने भी करण को बाद में गले लगा लिया. ये तस्वीरें हर किसी का ध्यान खींच रही हैं. आपको बता दें कि करण और तेजस्वी की ये फोटोज किसी शूट की है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब तेजस्वी प्रकाश सिंदूर लगाए नजर आई हैं. इससे पहले भी वो सिंदूर लगाए स्पॉट हुई हैं.

https://www.instagram.com/p/CcFt-sVKBs6/

इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘क्या सच में तेजा और करण आप दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली है क्या…मांग में सिंदूर’. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लड्डू को सिर्फ खाना पसंद है…दोनों प्लीज जल्दी शादी करलो यार’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं दोनों को काफी ज्यादा पसंद करता हुं..दोनों काफी ज्यादा क्यूट और लविंग है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >