Tara Sutaria Toxic Look: तारा सुतारिया का अबतक का सबसे खतरनाक लुक, दमदार रेबेका के रोल में फोटो वायरल

Tara Sutaria Toxic Look: फिल्म Toxic से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. रेबेका के रोल में वह खूबसूरती के साथ दमदार लुक में नजर आ रही हैं. पढे़ं फिल्म और तारा के रोल के बारे में…

Tara Sutaria Toxic Look: कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा के दमदार फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अब फिल्म “Toxic: A Fairytale for Grown-Ups” में तारा सुतारिया की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया है. इस बार तारा रेबेका नाम के किरदार में नजर आएंगी, जो दिखने में जितनी खूबसूरत और स्टाइलिश है, उतनी ही पावरफुल भी. फर्स्ट लुक पोस्टर में वह ट्रिगर पर उंगली रखे नजर आती हैं. एक तरफ उनकी नजाकत दिखती है, तो दूसरी तरफ उनका रौब भी साफ झलकता है. इस फिल्म में तारा अपनी अब तक की “pretty girl” वाली इमेज से बिल्कुल अलग नजर आने वाली हैं.

रेबेका के रोल में तारा की दमदार शुरुआत

रेबेका का किरदार रहस्यमयी है, थोड़ा नाजुक लगता है, लेकिन अंदर से काफी मजबूत है. पोस्टर देखकर साफ समझ आता है कि यह ऐसा कैरेक्टर है जो हालात के हिसाब से खुद को बचाना भी जानता है और जरूरत पड़ने पर सामने वाले पर हावी भी हो सकता है. यह रोल तारा के करियर के लिए काफी अलग और चुनौती भरा है, जहां वह एक सख्त और खतरनाक दुनिया का हिस्सा बनती दिखेंगी. फिल्म में तारा का यह नया अवतार दर्शकों को सरप्राइज कर सकता है.

यश ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए तारा को रेबेका के रूप में इंट्रोड्यूस किया. फिल्म के मेकर्स के मुताबिक, रेबेका ऐसा किरदार है जो ताकत और बंदूक को ऐसे संभालती है, जैसे यह उसका जन्मसिद्ध हक हो. यानी इस बार तारा सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि दमदार एक्शन और एटीट्यूड के साथ नजर आएंगी.

फर्स्ट लुक में क्या है खास?

तारा के फर्स्ट लुक की बात करें तो वह स्ट्रैपलेस गाउन, लेस ग्लव्स और खुले घने बालों में नजर आ रही हैं. हाथ में बंदूक और चेहरे पर गंभीर एक्सप्रेशन उनके किरदार की गहराई को दिखाता है. इससे पहले यश फिल्म में कियारा आडवाणी को नादिया, हुमा कुरैशी को एलिजाबेथ और नयनतारा को गंगा के रोल में पेश कर चुके हैं. सभी के लुक्स रेट्रो स्टाइल में हैं, और तारा का लुक भी उसी थीम को आगे बढ़ाता नजर आता है.

यह भी पढ़ें: AP Dhillon Kisses Tara Sutaria: भरी महफिल बॉयफ्रेंड के सामने AP ढिल्लों ने तारा सुतारिया को किया किस, रिएक्शन वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >