तारा सुतारिया बॉयफ्रेंड आदर जैन संग पेरिस में हुई रोमांटिक, तसवीरें देख आप भी शर्म से हो जाएंगे लाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन-दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ पैरिस में छुट्टियां एंजॉय कर रही है. उन्होंने अपने वैकेशन से कुछ तसवीरें शेयर की है, जो फैंस का दिल जीत रही है. लेटेस्ट फोटोज में दोनों रोमांटिक होते दिखाई दे रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन-दिनों बॉयफ्रेंड आदर जैन और अपनी फ्रेंड लेखा आडवाणी के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रही हैं. एक्ट्रेस वहां से एक से बढ़कर एक तसवीरें शेयर कर रही है, जो फैंस का दिल जीत रही है. बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक कुछ ग्लैंमरस फोटोज शेयर की थी. उन फोटोज में अदाकारा ने ग्रीन कार्गो जींस और ब्लैक बूट्स के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहना था. अब अलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर तारा और आदर के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर की. इन फोटोज में दोनों कपल काफी क्लासी और जबरदस्त लग रहे हैं.

तारा और आदर की रोमांटिक फोटो

तारा सुतारिया की दोस्त ने अपने पोस्ट को कई इमोजीस (ब्लैक हार्ट, क्लाउड, वाइन, लीफ, चीज और फ्रांस फ्लैग) के साथ कैप्शन दिया. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, “आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं.” एक अन्य फैन ने लिखा, “खूबसूरत मैम.” दूसरे यूजर ने लिखा, “मेरा पेरिस तो आप हो” (आप मेरे पेरिस हैं). वहीं कई फैंस ने उनकी तस्वीरों पर दिल के इमोजी पोस्ट किए.

ऐसे शुरू हुई आदर और तारा की लवस्टोरी

आदर जैन रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे और राज कपूर के पोते हैं. उन्होंने 2017 में यश राज फिल्म के कैदी बैंड के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की. उन्हें आखिरी बार अप्रैल 2021 में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो फिल्म हैलो चार्ली में देखा गया था. तारा ने 2020 में अपने जन्मदिन पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ आदर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया. उन्होंने साथ में उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “कभी तेरा, कभी मेरा, कभी हमारा!”. जिसके बाद कमेंट सेक्शन में आदर ने लिखा, “आई लव यू”.

Also Read: Richa Chadha Ali Fazal wedding: 175 साल पुराना ज्वैलर डिजाइन करेगा ऋचा चड्ढा की शादी के गहने तारा इन फिल्मों में आई थी नजर

तारा सुतारिया को आखिरी बार एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और थे. फिल्म में दिशा पटानी और जॉन अब्राहम भी थे. एक विलेन रिटर्न्स 2014 की हिट फिल्म एक विलेन का सीक्वल है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख थे. उन्होंने द स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 में भी काम किया था. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की सबने काफी तारीफ की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >