नाक में सिंदूर, हाथों में कांच की चूड़ियां...Tamannaah Bhatia के इस लुक में दिखा बिहारी रंग, जानें क्या है इस परंपरा का राज...

फिल्म 'द वामन' के ट्रेलर में तमन्ना भाटिया के माथे से नाक तक लगे सिंदूर ने सबका ध्यान खींचा है. यह सिर्फ एक लुक नहीं, बल्कि बिहार की एक खास सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है. जानिए क्या है इस सिंदूर का महत्व और फिल्म से इसका कनेक्शन.

फिल्म के ट्रेलर में एक चेहरा नजर आता है और नजर ठहर जाती है. वजह सिर्फ Tamannaah Bhatia नहीं, बल्कि उनके चेहरे पर नजर आ रहा वह सिंदूर है, जो मांग से होते हुए नाक तक पहुंचा है. Sidharth Malhotra के साथ The Vvaan: Force of the Forestमें Tamannaah एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर सामने आने के बाद उनके इस लुक को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. आखिर नाक तक सिंदूर लगाने की वजह क्या है और इसका बिहार से क्या कनेक्शन है?

दरअसल, Tamannaah के इस लुक में बिहार की एक खास परंपरा की झलक दिखाई देती है. बिहार में विवाहित महिलाओं के लिए सिंदूर महज श्रृंगार नहीं है. शादी और कई शुभ अवसरों पर महिलाएं मांग से लेकर नाक तक लंबा सिंदूर लगाती हैं. खासकर छठ जैसे पर्व पर भी इस तरह सिंदूर लगाने की परंपरा कई इलाकों में देखने को मिलती है. इसे सुहाग और परिवार की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.

नाक तक सिंदूर लगाने का क्या मतलब है?

बिहार में सिंदूर लगाने का यह अंदाज बाकी जगहों से थोड़ा अलग नजर आता है. शादी के वक्त दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की रस्म तो पूरे देश में होती है, लेकिन बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में सिंदूर को नाक के सिरे से लेकर मांग तक लगाने की परंपरा भी है.

लोकमान्यताओं में इसे पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की खुशहाली से जोड़ा जाता है. खास मौकों पर सिंदूर की यह लंबी रेखा महिला के सुहाग और उसके वैवाहिक जीवन के प्रति शुभकामना का प्रतीक मानी जाती है.

यही वह छोटी-सी सांस्कृतिक बारीकी है, जो Tamannaah के लुक को खास बना देती है. उनके चेहरे पर दिखाई दे रहा सिंदूर किसी सामान्य बॉलीवुड दुल्हन वाले look जैसा नहीं है. यह एक खास क्षेत्रीय पहचान को सामने लाता है.

फिल्म की कहानी भी बिहार से जुड़ी है

अब यहां The Vvaan की कहानी इस लुक को और दिलचस्प बना देती है. फिल्म की कहानी बिहार के पटना के पास स्थित वन देवी मंदिर से जुड़ी स्थानीय लोककथा से प्रेरित है. मेकर्स के मुताबिक लेखक Arunabh Kumar ने मंदिर और उससे जुड़ी लोककथा के बारे में स्थानीय लोगों और पुजारियों से बातचीत के बाद इस कहानी पर काम किया. फिल्म folklore, spirituality, mystery और supernatural elements को एक साथ लेकर चलती है.

वन देवी मंदिर को लेकर स्थानीय मान्यताएं भी काफी रहस्यमयी हैं. मंदिर को सदियों पुराना बताया जाता है और यहां देवी की पूजा पारंपरिक मूर्ति की जगह पिंड के रूप में किए जाने की बात सामने आई है. इस जगह से जुड़ी सबसे दिलचस्प मान्यता यह है कि सूर्यास्त के बाद जंगल में जाने से लोगों को मना किया जाता रहा है.

ऐसे में Tamannaah का किरदार जिस रूप में ट्रेलर में दिखाई देता है, उसे सिर्फ एक traditional look कहकर छोड़ देना शायद पूरी तस्वीर नहीं होगी. साड़ी, सिंदूर और देसी अंदाज उस लोकविश्वास वाली दुनिया का हिस्सा नजर आते हैं, जिसमें फिल्म की कहानी बुनी गई है.

Tamannaah के सिंदूर ने क्यों खींचा ध्यान?

Tamannaah को इससे पहले दर्शकों ने कई तरह के ग्लैमरस और मॉडर्न किरदारों में देखा है. लेकिन The Vvaan में उनका लुक उनकी पिछली स्क्रीन इमेज से काफी अलग दिखाई देता है. नाक तक गया सिंदूर उनके किरदार को तुरंत एक क्षेत्रीय पहचान देता है.

और शायद यही इस look की सबसे खास बात है. मेकर्स ने बिहार की कहानी को सिर्फ लोकेशन या भाषा के जरिए दिखाने के बजाय किरदार के पहनावे और श्रृंगार में भी उतारने की कोशिश की है.

हालांकि फिल्म में Tamannaah के किरदार की पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है. इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि नाक तक लगा सिंदूर कहानी में कोई रहस्य या खास संकेत रखता है. लेकिन इतना जरूर है कि ट्रेलर में दिखा यह छोटा-सा detail फिल्म की बिहार वाली जड़ों को और मजबूत करता है.

एक तरफ Sidharth Malhotra का किरदार जंगल और रहस्यमयी दुनिया में कदम रखता है. दूसरी तरफ Tamannaah पारंपरिक बिहारी अंदाज में दिखाई देती हैं. ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी सिर्फ इस बात में नहीं है कि फिल्म में आगे क्या होगा, बल्कि यह जानने में भी है कि Tamannaah का किरदार इस पूरी कहानी में आखिर कौन है.

फिलहाल नाक तक लगा सिंदूर उनके लुक की सबसे अलग पहचान बन गया है. और इसकी वजह सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपा वह बिहारी touch है, जिसे The Vvaan पर्दे पर कहानी का हिस्सा बनाकर पेश करने वाली है.

ये भी पढ़ें- Exclusive: ‘फिल्म नहीं चलेगी’ से 1500 स्क्रीन तक, ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने बताया कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >