Taare Zameen Par के नन्हे दर्शील सफारी अब इतने बदल गए हैं, देखें PHOTOS

आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म दर्शकों को काफी पसन्द आई थी. फिल्म में ईशान का रोल दर्शील सफारी ने निभाया था और इस किरदार की वजह से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी.

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ सुपर-डुपर हिट रही थी. फिल्म में ईशान का रोल दर्शील सफारी ने प्ले किया था.

फिल्म में आमिर और ईशान की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आई थी. ईशान के मासूम चेहरे पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया था.

दर्शील सफारी अब 24 साल के हो गए है और वो इस फोटो में काफी स्मार्ट लग रहे है. व्हाइट शर्ट के साथ उन्होंने काले कलर का चश्मा लगाया हुआ है.

तारे जमीन पर ईशान को डिसलेक्सिया बीमारी रहती है, जिसमें उन्हें पढ़ने- लिखने मी दिक्कत होती है. इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था.

बाद दर्शील सफारी अबतक फिल्म ‘बम बम बोले’, ‘जौकोमन’ और ‘मिडनाइट चिल्ड्रन’ में काम कर चुके हैं. इसके अलावा वो ‘झलक दिखला जा’ के सीजन 5 का भी हिस्सा थे.

दर्शील सफारी कई विज्ञापनों के लिए भी काम कर चुके है और वो एक टीवी शो ‘ये हैं आशिकी- सुन यार ट्राई मार’ में भी दिख चुके है. उनका म्यूजिक वीडियो तेरे नाल भी कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था.

दर्शील सफारी सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं रहतें. इंस्टाग्राम पर उन्होंने सिर्फ अबतक 37 पोस्ट किए है. उन्हें 166k लोग फॉलो करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >