Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: रोते हुए भिड़े ने सोनू से कहा- ‘बाप की किस्मत में…’, टप्पू की शादी देख जेठालाल के उड़े होश

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को अपनी सीट से उठने से नहीं दे रहा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि टप्पू और सोनू शादी के लिए तैयार नहीं है. हालांकि उनके परिवार वाले चाहते हैं कि वह शादी कर लें.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नया ट्विस्ट देखकर फैंस आगे की कहानी जानने के लिए उत्साहित है. इन दिनों शो का ट्रैक सोनू और टप्पू पर पूरी तरह से फोकस्ड है. जेठालाल और भिड़े चाहते हैं कि उनके बच्चों की शादी हो जाए, लेकिन अलग-अलग लड़के और लड़की से. टप्पू और सोनू घर से भाग जाते हैं. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि सोनू की तो सगाई किसी और लड़के से हो गई थी, ऐसे में वह भिड़े की नजर से बचकर घर से कैसे बाहर निकली, तो आपको बताते हैं.

रोते हुए भिड़े सोनू से कहता है ये बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरे हफ्ते के बारे में दिखाया गया है. इसकी शुरुआत होती है कि भिड़े रोते हुए अपनी बेटी सोनू को कहते हैं कि, वह एक बाप के दिल को नहीं समझती. बाप की किस्मत में होता है कि उसकी बेटी उससे जुदा हो.ना चाहते हुए भी बाप को एक दिन अपनी बेटी को विदा करना होता है. उसके बाद सोनू की सगाई अभिनव से हो जाती है और ये सब छिपकर टप्पू सेना देखती है. हालांकि सोनू के चेहरे से साफ दिखता है कि वह ये सगाई नहीं करना चाहती, लेकिन अपने पिता की वजह से वह कर लेती है. उसके बाद टप्पू अपने दोस्तों और सोनू को अगले दिन राधा-कृष्ण मंदिर में आने के लिए कहता है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

सोनू और टप्पू ने की शादी

सीरियल में दिखाया गया कि सोनू इस उलझन में होती है कि वह अब अपने पिता के सामने से घर से कैसे बाहर निकल पाएगी. वह अपने बैग में सिंदूर और कपड़े लेकर जाने के लिए तैयार होती है. वह अपनी दोस्त के बर्थडे में जाने के बारे में कहकर बाहर निकलती है. उसके बाद भिड़े और जेठालाल एक-दूसरे से बात करते हैं. जेठालाल कहता है कि, दोनों अपनी शादी से बचने के लिए कहीं चले गए हो. हालांकि बाबूजी को यकीन नहीं होता इस बात पर. उसके बाद बाबूजी, भिड़े और जेठालाल नेहरू मैदान जाने की बात करते हैं. जेठालाल कहता है कि उन दोनों ने कई बार कहा कि उन्हें शादी नहीं करनी, लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी. आजकल के बच्चों पर ऐसा दबाव नहीं डाल सकते. हालांकि नये एपिसोड में देखने को मिलेगा कि टप्पू और सोनू मंदिर में शादी कर लेंगे और जेठालाल और भिड़े शॉक्ड हो जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >