Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बॉस से ये लेटर मिलने पर डर से कांपे तारक मेहता, आने लगी इनकी याद

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया जाएगा कि तारक मेहता को उसका एक बॉस एक लेटर पकड़ाता है. इस लेटर को लेकर तारक काफी डर जाता है. आखिर ऐसा क्या है इस लेटर में.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी सब का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ता है. अक्सर ये अपने ट्रैक को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है. सीरियल को 15 साल हो गए है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि तारक मेहता का बॉस उनके बड़े गुरुजी से फिर से मिलना चाहता है और इसे लेकर तारक काफी चिंता में है. उसे समझ नहीं आ रहा कि वह अपने बॉस को बड़े गुरुजी से मिलने से कैसे मना करें.

तारक मेहता को मिला बॉस से एक लिफाफा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तारक मेहता की जॉब खतरे में पड़ गई है. बॉस की अनुपस्थिति में तारक और दूसरे स्टाफ ने एक दिन की छुट्टी ले ली. इसे लेकर तारक की जिंदगी में नयी परेशानी आने वाली है. बॉस उसे एक टर्मिनेशन लेटर देगा और इसके पीछे की वजह तारक उससे पूछेगा. बॉस उसे बताता है कि उसने चुपके से एक दिन की छुट्टी ले ली और इस बारे में उसे सबकुछ पता चल गया.

कैसे बचेगी तारक मेहता की जॉब

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तारक मेहता को अपनी जॉब बचाने के लिए बाबूजी की हेल्प लगेगी. तारक बाबूजी से एक बार फिर से बड़े गुरु जी बनने का अनुरोध करेगा. साथ ही वह उन्हें अपने बॉस से मिलने के लिए कहेगी और उसकी जॉब बचाने के लिए कहेगा. वहीं, शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें बाबूजी बड़े गुरु जी बनने से मना करते दिखे थे. अब देखना होगा कि बाबूजी कैसे फिर बड़े गुरुजी बनने के लिए मानेंगे. क्या तारक की नौकरी बच पाएगी या बॉस को बड़े गुरुजी की सच्चाई पता चलेगी.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में होगी इस किरदार की वापसी, तारक मेहता की मुश्किलें खत्म करने आएगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >