Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड से रचाएगी शादी, बैचलर पार्टी में की जमकर मस्ती, कौन है दूल्हा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम झील मेहता जल्द ही शादी रचाने वाली है. उन्होंने अपनी बैचलरेट पार्टी की तसवीरें शेयर की है. फोटोज में वो बेहद स्टनिंग लग रही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े के रोल से पॉपुलर हुई झील मेहता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. झील मेहता जल्द ही दुल्हन बनने वाली है और अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी करने जा रही है. शादी से पहले एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी की. तसवीरों में एक्ट्रेस बेहद खुश दिख रही है. उन्होंने फैंस के साथ फोटोज भी पोस्ट की है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ये एक्ट्रेस बनने जा रही दुल्हन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी सोनू यानी झील मेहता अब मिसेज बनने वाली है.

झील मेहता किससे कर रही शादी

एक्ट्रेस अपने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग सात फेरे लेने वाली है. इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था. शादी को लेकर वो काफी उत्साहित है.

झील मेहता ने कहां की बैचलरेट पार्टी

झील ने अपनी दोस्तों के साथो गोवा में बैचलरेट पार्टी की. पार्टी की फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. फोटोज शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, लड़कियां बस मस्ती चाहती हैं. फ्लोरल ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है. उन्होंने Bride-to-be का शोल्डर स्ट्रैप भी लगाया हुआ है.

फोटोज पर क्या आ रहे कमेंट्स

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने तसवीरों पर रिएक्ट करते हुए लिखा, बधाई हो…कैसी है बाबू’. एक यूजर ने लिखा, बचपन का प्यार. एक यूजर ने लिखा, टप्पू आपको याद करेगा. कई यूजर्स ने उन्हें शादी की बधाई दी.

बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से झील मेहता ने कब की थी सगाई

झील मेहता और आदित्य दुबे ने कुछ महीने पहले ही सगाई की थी और इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.

झील मेहता के होने वाले पति आदित्य दुबे क्या करते हैं

आदित्य दुबे थ्रीडी आर्टिस्ट, ई-स्पोर्ट्स में है. साथ ही आदित्य गेमिंग स्टूडियो के बिजनेस में है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, कहा-जिंदगी में अंधेरा हो गया

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस ले रही पति से तलाक, 7 साल बाद टूटी शादी, बोलीं- हमारे बीच…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो को अलविदा कहने पर अब्दुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब तक शो चलता रहेगा तब तक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >