TMKOC: क्या 'दयाबेन' की वापसी का इंतजार अब खत्म होगा? इस एक्ट्रेस ने कहा- उनकी कमी हर किसी को महसूस होती है

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. सोनालिका जोशी ने दिशा की कमी पर खुलकर बात की है.

Disha Vakani Comeback: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक किरदार ऐसा है, जिसकी कमी आज भी दर्शकों से लेकर शो की पूरी टीम तक महसूस करती है. यह किरदार है दिशा वकानी का, जिन्होंने दयाबेन बनकर करीब नौ साल तक लोगों को खूब हंसाया. साल 2017 में बेटी के जन्म के बाद दिशा ने शो से ब्रेक लिया था. तब उम्मीद थी कि वह जल्द लौटेंगी, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी उनकी वापसी नहीं हो सकी. अब शो में माधवी भाभी का किरदार निभाने वाली सोनालिका जोशी ने दिशा की कमी को लेकर बात की है.

'दयाबेन जैसा किरदार नहीं हो तो उसकी कमी महसूस होती है'

टेली टॉक इंडिया से बातचीत में शो की 18वीं सालगिरह के मौके पर सोनालिका जोशी ने कहा,

दयाबेन का किरदार लोगों के दिलों में बस चुका है. इतने सालों तक दर्शकों ने उन्हें इतना प्यार दिया है कि अगर वह शो में नहीं होती हैं, तो उनकी कमी हर किसी को महसूस होती है. मुझे आज भी दिशा की वही अलग तरह की कॉमेडी और सेट पर उनकी मौजूदगी बहुत याद आती है. उनका अंदाज शो को एक अलग ही ऊर्जा देता था.

क्या 'तारक मेहता...' में लौटेंगी दिशा वकानी?

दिशा वकानी की वापसी को लेकर शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने भी हाल ही में अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि नई दयाबेन की तलाश तेजी से चल रही है.

असित कुमार मोदी ने कहा,

लोग लंबे समय से दयाबेन का इंतजार कर रहे हैं और मैं जल्द ही इस किरदार को फाइनल करूंगा. दर्शक कहते हैं कि दयाबेन के बिना शो पहले जैसा मजेदार नहीं लगता और मैं भी इस बात से सहमत हूं. हमारी पूरी टीम उनकी कमी को भरने की कोशिश कर रही है, लेकिन दयाबेन जल्द जरूर लौटेंगी.

जब उनसे पूछा गया कि क्या दिशा वकानी ही दोबारा इस किरदार में लौटेंगी, तो उन्होंने कहा,

हम तो यही दुआ करते हैं कि दिशा वकानी ही वापस आएं. वह मेरी बहन जैसी हैं, लेकिन इस समय उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं. इसलिए उनके लिए लौटना आसान नहीं है. आज भी हम उन्हें बहुत याद करते हैं. वह पूरी टीम का बहुत ख्याल रखती थीं. हमें उम्मीद है कि हमें वैसी ही एक दयाबेन मिलेगी.

दिशा वकानी की फैमिली लाइफ

दिशा वकानी ने साल 2015 में मुंबई के चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पड़िया से शादी की थी. साल 2017 में उनके घर बेटी स्तुति का जन्म हुआ. इसके बाद मई 2022 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया. परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से ही दिशा लंबे समय से टीवी से दूर हैं.

ये भी पढ़ें: ‘तारक मेहता’ में टप्पू बनकर छाए, फिर क्यों हुए शो से दूर? भाव्या गांधी ने बताया क्यों लिया था बड़ा फैसला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >