Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'रीटा रिपोर्टर' का ग्लैमरस अवतार, रेड गाउन में दिखी बेहद खूबसूरत

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रीटा रिपोर्टर यानि प्रिया आहूजा ने अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर की हैं. प्रिया रेड आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रीटा रिपोर्टर यानि प्रिया आहूजा खूबसूरती में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं हैं. प्रिया ने ग्लैमरस फोटोशूट कराया हैं और इसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि उनका ऐसा रूप नहीं देखा. एक्ट्रेस रेड स्टाइलिश गाउन में हूर परी से कम नहीं लग रही है.

प्रिया आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं. हर तसवीर में वो अलग पोज दे रही है. इस ड्रेस के साथ उन्होंने गोल्डन कलर का बेल्ट और ईयररिंग्स पहना हुआ है. साथ ही गोल्डन हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है. तसवीरों में उनके देखने का अंदाज आपको दीवाना बना देगा.

प्रिया आहूजा कभी आंखें झुकाकर तो कभी किलर पोज देते हुए फोटोशूट करवा रही हैं. एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस रिएक्शन दे रहे है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, रेडनेस क्यूट. एक दूसरे यूजर ने लिखा, रेड हॉट. एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, आपकी स्टाइलिश अदाए क्या खूब. एक और यूजर ने लिखा, कातिलाना अंदाज नाइस.

प्रिया आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस ग्लैमरस आउटफिट में तसवीरें भी पोस्ट करती रहती है. कुछ समय पहले कपड़ों की वजह से वो ट्रोल हो गई थी. दरअसल, प्रिया ने एक तसवीर पोस्ट की थी, जिसमें वो डेनिम जैकेट और ब्लैक जींस में दिखी थी और उनके ब्रा का स्ट्रैप नजर आ रहा था. इसपर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया था.

प्रिया असल जिंदगी में बेहद हॉट और ग्लैमरस हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 344K फॉलोअर्स है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने मालव राजदा से शादी की हैं. कपल ने अपनी शादी के 10 वीं मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर दोबारा एकदूजे संग शादी की. इसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >